NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
रायगढ़

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की कराई गई नि:शुल्क सोनोग्राफी, विशेषज्ञों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में गर्भवती महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के संचालन में आयोजित शिविरों में गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, सिकल सेल, मलेरिया, एचआईवी, वजन एवं ऊंचाई सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही आयरन एवं कैल्शियम की दवाइयों का वितरण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अभियान के दौरान पुसौर विकासखंड में 104, खरसिया में 60, तमनार में 53, घरघोड़ा में 94, लैलूंगा में 62, धरमजयगढ़ में 261 तथा लोइंग में 219 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविरों में उपस्थित महिला चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा सुरक्षित प्रसव के संबंध में विस्तृत परामर्श दिया।
उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी निजी एवं शासकीय सोनोग्राफी केंद्रों में नि:शुल्क जांच भी कराई गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का भ्रमण कराया गया, जिससे प्रसव संबंधी भय एवं तनाव को कम करने तथा सुरक्षित प्रसव के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता मिली। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण, चिकित्सकीय सलाह का पालन तथा संस्थागत प्रसव ही सुरक्षित मातृत्व की कुंजी है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी केंद्र अथवा निकटतम स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like

प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर 23 को खरसिया में

करंट की चपेट में आए ग्रामीण की मौत, बोर पंप चालू करने कर रहा था हुकिंग

दिनदहाड़े एसबीआई के पास से 9 लाख की उठाईगिरी

स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी

मतदान प्रक्रिया के दौरान ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 9 लीटर अवैध शराब और मोटर साइकिल जब्त
Next Article सुशासन तिहार: एक ही मंच पर सुनवाई, समाधान और हितग्राहियों को मिल रही योजनाओं का लाभ

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?