NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छेडोरिया आंगनबाड़ी में मासूम कर रहे दूषित जल का सेवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छेडोरिया आंगनबाड़ी में मासूम कर रहे दूषित जल का सेवन
रायगढ़

छेडोरिया आंगनबाड़ी में मासूम कर रहे दूषित जल का सेवन

प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:15 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। तहसील घरघोडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छेडोरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र परिसर में लगे हैंडपंप से निकलने वाला जल अत्यधिक आयरनयुक्त, दुर्गंधयुक्त एवं संदिग्ध गुणवत्ता का है, जिसे मजबूरी में छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पीना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी जैसे संवेदनशील केंद्रों का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना होता है, लेकिन यहां की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की दुर्गंध इतनी तेज है कि उसका सामान्य उपयोग भी कठिन हो गया है। लगातार ऐसे दूषित जल के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव और बीमारियों का खतरा बढऩे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल में केवल आयरन ही नहीं, बल्कि अन्य हानिकारक तत्वों की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी पुष्टि केवल वैज्ञानिक जांच के बाद ही संभव है। हालांकि अब तक न तो जल की गुणवत्ता की जांच कराई गई है और न ही किसी वैकल्पिक सुरक्षित पेयजल व्यवस्था की पहल की गई है। पेयजल गुणवत्ता की निगरानी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी है, जबकि आंगनबाड़ी संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन है। ऐसे में दोनों विभागों की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासनिक उदासीनता चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र में तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जल की गुणवत्ता की जांच कराने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हैंडपंप और बोरवेल के पानी में आयरन की समस्या देखी जा रही है, जबकि पारंपरिक कुओं का जल अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।

You Might Also Like

अमित ठाकुर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता ज्योति क्लब पहुंची सेमी फायनल में

जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

एक कुशल रणनीतिकार की भूमिका में सुरेंद्र कुमार उभरकर दिखे

भोजपुरी समाज व विभिन्न छठ पूजा समिति आज एसपी आफिस का करेंगे घेराव

चुनावी व्यस्तता का लाभ उठा रहे बेजा कब्जाधारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हजारों ग्रामीणों ने उठाया विभागीय योजनाओं का लाभ
Next Article अघोर की मड़ई जिगना में करुणा की किरण

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?