NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आंखों से दिव्यांग सोनू सारथी ने छूकर महसूस किया नए घर का सपना, बोले- अब जिंदगी आसान लगेगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आंखों से दिव्यांग सोनू सारथी ने छूकर महसूस किया नए घर का सपना, बोले- अब जिंदगी आसान लगेगी
रायगढ़

आंखों से दिव्यांग सोनू सारथी ने छूकर महसूस किया नए घर का सपना, बोले- अब जिंदगी आसान लगेगी

आवश्यकतानुसार परिवार को तीन घर हुआ आबंटित

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 12:17 am
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सूर्या विहार में बिजली, पानी और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का मकान मिलने के बाद जोगीडीपा से विस्थापित आंखों से दिव्यांग सोनू सारथी और उनके परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। नए घर में पहुंचकर सोनू ने दीवारों, कमरों, गैलरी, किचन और वॉशरूम को हाथों से छूकर महसूस किया और भावुक होकर अपनी खुशी जाहिर की।
सोनू सारथी ने बताया कि वह बिना ब्रेल लिपि के पढ़ाई करता है और छूकर रुपए के नोट पहचान लेता है। नए घर में प्रवेश के दौरान उसने घर के हर हिस्से को बारीकी से महसूस किया। सोनू ने कहा पहले कभी नहीं सोचा था कि ऐसा घर मिलेगा, जहां बिजली, पानी, किचन, अलग वॉशरूम और सभी सुविधाएं एक ही जगह होंगी। घर में ही पानी वॉशरूम की सुविधा से अब जिंदगी कुछ आसान लगे रही है।
सोनू इससे पहले जोगीडीपा में अपनी मां, दो भाई और एक बहन के साथ तीन कमरे के कच्चे खपरा मकान में रहता था। एक ही घर में तीन परिवार रहने के कारण परिवार को तीन अलग-अलग मकानों का आवंटन किया गया है।
सोनू की मां ईश्वरी सारथी ने बताया कि वर्ष 2020 में हार्ट अटैक से पति की मृत्यु के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। जोगीडीपा में चाय-नाश्ते की दुकान लगाकर उन्होंने बच्चों का पालन-पोषण किया। उन्होंने कहा कि पुरानी जगह और दुकान छूटने का दुख जरूर है, लेकिन बच्चों के लिए पक्का घर मिलने की खुशी उससे कहीं ज्यादा बड़ी है। अब लगता है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।
परिवार के दो बेटे वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नए आवास मिलने से परिवार को अब सुरक्षित और व्यवस्थित जीवन की उम्मीद मिली है। आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जोगीडीपा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के दौरान विशेष आवश्यकता वाले परिवारों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सोनू सारथी और उनके परिवार का संघर्ष प्रेरणादायक है। ऐसे परिवारों को केवल आवास देना उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह देखकर संतोष होता है कि परिवार अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन की नई शुरुआत कर रहा है। नए घर के कमरों को हाथों से महसूस करते हुए सोनू बार-बार यही कहते नजर आए कि अब उन्हें अपना घर होने का एहसास हो रहा है। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने वाले इस परिवार के लिए सूर्या विहार का यह नया आशियाना केवल मकान नहीं, बल्कि संघर्षों के बाद मिली नई शुरुआत है।

You Might Also Like

प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शहर में धूमधाम से हुई देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

नशीली इंजेक्शन बेचते फिर एक युवक गिरफ्तार

जोखिम में जान, निषेधाज्ञा से खिलवाड़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तरंगन राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शहर के कलाकारों ने रायगढ़ का नाम रौशन किया
Next Article रेलवे के वाणिज्य विभाग के 07 उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?