NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे के वाणिज्य विभाग के 07 उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे के वाणिज्य विभाग के 07 उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित
बिलासपुर

रेलवे के वाणिज्य विभाग के 07 उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 12:18 am
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने दिनांक 08 जून 2026 (सोमवार) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों—बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर—के टिकट जांच कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अपने-अपने मंडलों में सर्वाधिक आय अर्जित करने वाली महिला कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बिलासपुर मंडल की श्रीमती बसंती सिंह, टिकट निरीक्षक, रायपुर मंडल की श्रीमती रुद्राणी देव बर्मन, उप मुख्य टिकट निरीक्षक तथा नागपुर मंडल की श्रीमती रेखा यादव, उप मुख्य टिकट निरीक्षक सहित तीनों मंडलों के अन्य उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने दिव्यांग कर्मचारी के समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद इन कर्मचारियों ने यात्रियों की सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया है। विशेष रूप से दृष्टिबाधित कर्मचारी सहयोग (पूछताछ) काउंटरों पर यात्रियों को ट्रेनों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म तथा अन्य यात्रा संबंधी जानकारी अत्यंत दक्षता के साथ उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी सेवाओं की यात्रियों द्वारा भी व्यापक सराहना की गई है। उनकी उपलब्धियां गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रसिद्ध पंक्ति ‘मेरी आँखों के पीछे भी एक दृष्टा बैठा है’ को चरितार्थ करती हैं, जो यह संदेश देती है कि वास्तविक दृष्टि केवल आँखों से नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मबल से प्राप्त होती है। बिलासपुर मंडल की श्रीमती रानी सोनवानी, टिकट परीक्षक जो स्वयं दृष्टिबाधित हैं, किंतु यात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता में निरंतर उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रही हैं, उन्हें प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा विशेष नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रायपुर मंडल के वाणिज्य निरीक्षकों एवं टिकट जांच कर्मचारियों ने एमएसटी/ क्यूएमएसटी/ एचएमएसटी से संबंधित दुरुपयोग एवं धोखाधड़ी के मामलों का पता लगाकर रेलवे को होने वाली राजस्व हानि को रोकने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में असाधारण सतर्कता, सूझबूझ एवं व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया। प्रारंभिक मामले का पता चलने के बाद टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से फर्जी एमएसटी बनाने एवं उपयोग करने वाले पूरे गिरोह को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री विजय कुमार ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, दुर्ग, जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्यरत रायपुर मंडल की टीम को समूह नगद पुरस्कार प्रदान किया तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु उनकी सतर्कता, टीम भावना एवं तकनीक के अभिनव उपयोग की सराहना की। अपने संबोधन में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वाणिज्य विभाग में यात्रियों की उत्कृष्ट सेवा, ईमानदारी, समर्पण तथा राजस्व संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कर्मचारियों की उपलब्धियां अन्य रेलकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

You Might Also Like

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

बिलासपुर मण्डल का प्रथम तिमाही लदान में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन!

बिलासपुर मंडल में चलाई गई व्यापक स्वच्छता अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा एवं गांधी जयंती के अवसर पर महाप्रबंधक के नेतृत्व में उसलापुर स्टेशन में श्रमदान का हुआ आयोजन

आम बजट में रेलवे को मिले २,६२,२०० करोड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आंखों से दिव्यांग सोनू सारथी ने छूकर महसूस किया नए घर का सपना, बोले- अब जिंदगी आसान लगेगी
Next Article एसईसीएल ने बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?