NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर
रायगढ़

किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:30 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

21 ग्राम पंचायतों के 1383 आवेदनों पर हुई सुनवाई
केसीसी ऋ ण स्वीकृति से किसानों को मिला आर्थिक संबल
हरी खाद वितरण से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली चाबी, विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया

रायगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत रायगढ़ विकासखंड के तारापुर क्लस्टर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर किसानों एवं ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हुआ। संवाद से संपूर्ण समाधान थीम पर आयोजित इस शिविर में 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए कुल 1383 आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया तथा प्राप्त आवेदनों के संवेदनशील एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
शिविर में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहा। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के तहत पांच किसानों को तीन लाख रुपये से अधिक की ऋ ण स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी। वहीं प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार किसानों को हरी खाद के बीज वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी, मृदा उर्वरता बढ़ाने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अन्य हितग्राहियों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला रहा। शिविर में दो वरिष्ठ नागरिकों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भावेश, टेलेस, जोगेंद्र, तुषार, जितेंद्र एवं खगेश्वरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन, पांच हितग्राहियों को राशन कार्ड, दो हितग्राहियों को डबरी निर्माण के स्वीकृति पत्र तथा दो किसानों को किसान सम्मान निधि के चेक प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा आठ श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए। शिविर में आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता सुकलाल चौहान, उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, गौरीशंकर पटेल, अंजू पटेल, शिव कुमारी, सोहन चौधरी, नंदिनी प्रीतेश सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नटवर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान 3 का प्रत्यक्ष साक्षी बने

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

मै.रूपेश स्टील प्रा.लि. के क्षमता विस्तार से बढ़ेगा प्रदूषण

इलेक्ट्रिक स्कूटी में खराबी आने पर मरम्मत में कोताही

जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान : ‘जिंदल चिल्ड्रन होम’ तमनार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
Next Article खाद की कालाबाजारी : किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?