NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खाद की कालाबाजारी : किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खाद की कालाबाजारी : किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी
रायगढ़

खाद की कालाबाजारी : किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी

750 रुपये की खाद 1800 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, प्रशासन ने गोदाम सील कर 74 बोरी खाद जब्त की, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:30 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जिले में लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को लैलूंगा विकासखंड में उप संचालक कृषि खुद किसान बनकर खाद खरीदने पहुंचे और मौके पर ही किसानों से की जा रही खुली लूट का पर्दाफाश कर दिया।
जांच के दौरान पता चला कि सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद, जिसकी वास्तविक कीमत करीब 750 रुपये प्रति बोरी है, उसे किसानों को 1800 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था। यानी प्रत्येक बोरी पर किसानों से एक हजार रुपये से अधिक की अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित गोदाम को सील कर दिया और वहां रखी 74 बोरी खाद को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई लैलूंगा स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स में की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर दुकान के खाद विक्रय पर 10 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

आगे भी जारी रहेगा सघन जांच अभियान

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिले के विभिन्न विकासखंडों में औचक निरीक्षण कर खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों के भंडारण एवं विक्रय की जांच की जाएगी। यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलते हुए पाया जाता है या कृत्रिम अभाव पैदा करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान उर्वरक निरीक्षक श्री पवन उरांव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री फुलेश्वर पैकरा सहित कृषि विभाग का अमला मौजूद रहा। जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य वसूली की जानकारी मिले तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

कलेक्टर ने खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी खाद की कृत्रिम कमी नहीं होने दी जाए। किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में खाद वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े और किसी भी व्यापारी द्वारा उनकी मजबूरी का फायदा न उठाया जाए।

You Might Also Like

सुशासन तिहार बना आमजन की उम्मीदों का उत्सव

लगातार पांचवे दिन निगम की टीम सडक़ों पर

बारिश पूर्व समय पर हो नालों की सफाई : महापौर चौहान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

‘ओ.पी.जिंदल स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2025-26’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर
Next Article नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?