NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जशपुरनगर

कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:29 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में जशपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व एक युवती गुप्त रूप से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी, जहां उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में युवती और आरोपी रविशंकर राम के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग होने के तथ्य सामने आए। मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 26 मई के रात्रि में थाना कुनकुरी क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती थाना कुनकुरी परिसर में गुप्त रिति से प्रवेश कर थाना परिसर में स्थित वायरलेस टॉवर में करीब 70 फीट की उचाई तक चढ़ कर अपने पकडे हुये दुपट्टा कपड़ा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका के मृत्यु के संबंध में थाना में मर्ग क्रमांक 36/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी से कराया जाकर शव का डॉक्टरों की टीम से पी.एम. कराया गया तथा मर्ग जांच क्रम में मृतिका के मोबाईल नंबर के कॉल डिटेल रिकार्ड का अवलोकन अध्ययन किये जाने पर पाया गया कि मृतिका के 03 अलग-अलग मोबाईल नम्बरों का घटना समय दिनांक समय में कई बार बातचीत हुआ है उक्त नम्बरों के धारकों को तलब कर पूछताछ किया गया तथा सम्पूर्ण जांच पर पाया गया कि मृतिका अपने मृत्यु से पूर्व अपने 02 अलग-अलग परिचितों को रविशंकर राम से हुई घटना के बारे में बतायी थी।
जॉंच में आरोपी रविशंकर राम की घटना में संलिप्तता होना पाये जाने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 25.05.2026 के शाम लगभग 04 बजे वह उक्त युवती को अपने मोटर सायकल से बस स्टैण्ड कुनकुरी से अपने साथ लेकर अपने घर तरफ ले गया था, साथ में रखे रहा और उसे बोला कि तुमको पसंद नहीं करता हूँ टाईमपास के लिये मोबाईल में बातचीत करता था मैं शादीशुदा हूँ दो बच्चे का बाप हूँ कहा था तब दोनों में इसी बात को लेकर लडाई झगडा हुआ तो युवती उसे बोली कि तुम मुझे नहीं रखोगे तो आत्महत्या कर लूंगी कही। युवती के यह करने पर रविशंकर राम ने उसे आत्महत्या कर ले कहा, फिर भी मैं तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा कहकर बोलने लगा। इसी दौरान रविशंकर की पत्नि अपने भतीजा के साथ पहुंची अपने पति को किसी और लडक़ी के साथ देखकर दोनों पति-पत्नि में काफी विवाद हुआ और समाज में मीटिंग रखेगे कहकर बोलकर वहां से चली गई।
इस दौरान युवती रविषंकर राम को आत्महत्या कर लुंगी बोली थी और युवती के मोबाइल से उसकी माँ से बातचीत कर घटित घटना के बारे में बताया गया था, तत्पष्चात् रात में ही युवती के साथीगणों के द्वारा उसकी माँ को घटना के बारे में बताया गया था और कुछ देर बाद में रविशंकर राम अपने मोटर सायकल में बैठाकर उक्त युवती को कुनकुरी के एक चौक के पास रात में ही छोडक़र चला गया था, इस घटना से युवती काफी दु:खी थी और दिनांक 26.05.2026 के रात्रि में उक्त युवती गुप्त रीति से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर थाना परिसर में लगे हुए पुलिस वायरलेस टावर में चढकर अपने पकडे हुए दुपट्टा कपडा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में आरोपी रविशंकर राम द्वारा मृतिका नीलिमा लकड़ा को आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरण करना पाया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज प्लसर मोटर सायकल एवं उसका मोबाईल फोन को जप्ती किया गया है। आरोपी रविशंकर राम के द्वारा धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेष कुमार समरथ, थाना प्रभारी कुनकुरी राकेश यादव, स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. ढलेश्वर यादव, प्र.आर. रामानुजम पाण्डेय, आर. चंद्रषेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविशंकर राम को गिरफ्तार किया गया है, कानून से ऊपर कोई नहीं है।

You Might Also Like

पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने छातासराई सरपंच को किया निलंबित

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी रायगढ़ से हुआ गिरफ्तार

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

आस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकली रथयात्रा

सीएमएचओ ने संतोषी बाई के घर जाकर उनके नवजात शिशु व मां का किया स्वास्थ्य जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे में हुआ वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?