जशपुरनगर। डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कैरियर के संबंध में सभी बच्चों एवं उनके माता पिता से वन टू वन चर्चा किया गया, सभी बच्चों को सम्मान पत्र, मेमोंटो प्रदान कर किया गया प्रोत्साहित, साथ ही उनके माता पिता को साल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।
जिला जशपुर में शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में जशपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रतिभाशाली पुत्र-पुत्रियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, इस दौरान उनके माता पिता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पटनवार, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, रीडर श्री मुकेश झा, पत्रकार बंधुगण एवं विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित रहे। डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कहा गया है कि पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
जशपुर पुलिस द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान



