NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
रायपुर

विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2026 1:33 am
By lochan Gupta June 5, 2026
Share
4 Min Read

भाजपा की विजय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न नगर पंचायतों में हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवनंदनपुर नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय छत्तीसगढ़ की जनता के सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के परिणाम यह दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। जनता ने अपने मत के माध्यम से यह संदेश दिया है कि वह सकारात्मक बदलाव, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे छत्तीसगढ़ के साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह सफलता केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक परिश्रम कर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प पर जनता की मुहर है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को जनता का व्यापक समर्थन मिला है।
मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विजयी जनप्रतिनिधि जनसेवा, विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में भाजपा समर्थित सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल से प्राप्त यह जनसमर्थन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायत स्तर पर मिली यह सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सफलता गांव-गांव तक पहुंचे विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास भाजपा सरकार को और अधिक समर्पण, जवाबदेही तथा सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री-गृहमंत्री ने शहीद जवान को दिया कंधा

अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर एक्शन

अटल जी के आर्शीवाद से राज्य का तेजी से हो रहा विकास-सीएम साय

भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान प्रांतीय कार्यशाला में शामिल हुई जिला भाजपा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर, 9 नए नर्सिंग कॉलेजों का होगा भवन निर्माण, 78 करोड़ 15 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री

खबरें और भी है....

विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री
सीएम साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
साढ़े 3 किलो गांजा के साथ पकड़ाया तस्कर
चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?