रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात को हुआ बस हादसे की जांच शुरू हो गई है। हादसे में केडिया डिस्टलरी कंपनी के 12 कर्मचारियों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री से रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। कलेक्टर ने फौरन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए थे। वहीं, केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कुम्हारी बस हादसे की जांच शुरू
घटना के अगले ही दिन कुम्हारी बस हादसे की जांच भी शुरू हो गई है। ढ्ढत्र रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी समेत तमाम अधिकारी आज सुबह से ही घटनास्थल पहुंचे। सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और खदान के नीचे उतरकर अधिकारियों से बात की।
घायलों का हालचाल जानने पहुंचे सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह रायपुर एम्स पहुंचकर बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टर्स को घायल कर्मचारियों के समुचित इलाज का इंतजाम करने को कहा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घायलों को कुम्हारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रायपुर ्रढ्ढढ्ढरूस् लाया गया। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की।
दोषियों पर होगी कार्रवाई : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम विजय शर्मा घायलों का हाल जानने के लिए रायपुर एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और परिजन ने बताया है कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। जांच के बाद बाकी बातें साफ होंगी। डिप्टी सीएम ने कहा- यह भी जांच होगी कि फैक्ट्री ने कर्मचारियों के सुरक्षा के क्या उपाय किए थे, उनका बीमा था या नहीं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राहुल गांधी ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीडि़तों की हरसंभव मदद में जुटा है। राहुल गांधी ने लिखा- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुई बस दुर्घटना में 12 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की आशा करता हूं।
कुम्हारी बस हादसे की जांच शुरू
डिस्टलरी कंपनी के 12 कर्मचारियों की हुई थी मौत, 15 घायल, पीडि़तों से मिले सीएम साय
