खरसिया। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने इसे पूरी तरह असफल और ‘फ्लॉप शो’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को आम जनता का कोई समर्थन नहीं मिला और धरना स्थल पर केवल कांग्रेस कार्यकर्ता ही नजर आए, जिससे साफ है कि नगरवासियों ने इस राजनीतिक एजेंडे को पूरी तरह नकार दिया है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर उपेक्षा का आरोप
कमल गर्ग ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश और नगर पालिका में कांग्रेस की सत्ता थी, तब खरसिया के विकास के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान हमेशा विकास कार्यों की उपेक्षा की गई, जबकि भाजपा सरकारों ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारीं। भाजपा कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां अपने पिछले और वर्तमान कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार के दौरान नगर को कई बड़ी सौगातें मिली हैं, जिनमें प्रमुख हैं
राजनीतिक मंशा से प्रेरित था आंदोलन
दूसरी बार नगर के सभी 18 वार्डों में बढ़त दर्ज कराते हुए विजय पताका फहराते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे कमल गर्ग ने कहा कि कांग्रेस विकासोन्मुखी नगर सरकार को बदनाम करने की नीयत से भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा नगरवासी कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता को अच्छी तरह समझ चुके हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी और नगर पालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अपना विश्वास जताया।
अधोसंरचना विकास
कुशाभाऊ ठाकरे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, डॉ. भीमराव आंबेडकर व्यावसायिक परिसर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का निर्माण। पेजल संकट का स्थायी समाधान पूर्व में विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन का विस्तार किया गया। वहीं, वर्तमान भाजपा सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए पठानपारा और छपरीगंज क्षेत्र में दो उच्चस्तरीय पानी टंकियों का निर्माण कराया है। आगामी योजनाएं खरसिया में जलापूर्ति की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए 3 नई उच्च स्तरीय पानी टंकियों के निर्माण का प्रस्ताव (प्रपोजल) तैयार किया जा रहा है।
जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों के साथ
कमल गर्ग ने अंत में दावा किया कि कांग्रेस के प्रदर्शन में जनता की अनुपस्थिति यह स्पष्ट संकेत है कि नगरवासियों का भरोसा आज भी भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों पर कायम है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा के लिए सत्ता केवल जनसेवा का माध्यम है। ‘विकास और सेवा’ के मूल मंत्र के साथ नगर सरकार भविष्य में भी नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने और खरसिया के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।



