NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समाधान और जनकल्याण का सशक्त मंच बन रहा सुशासन तिहार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समाधान और जनकल्याण का सशक्त मंच बन रहा सुशासन तिहार
रायगढ़

समाधान और जनकल्याण का सशक्त मंच बन रहा सुशासन तिहार

ग्राम भगोरा में जनसमस्या निवारण शिविर में कई प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण, 675 आवेदन प्राप्त, डबरी स्वीकृति आदेश, जॉब कार्ड, पीएम आवास की चाबी, श्रम कार्ड, सामाजिक पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:45 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जनपद पंचायत रायगढ़ के भगोरा क्लस्टर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए समाधान और जनकल्याण का प्रभावी मंच बनकर उभरा। 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 675 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को तत्काल राहत प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की परिकल्पना एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शिविर केवल शिकायतों के समाधान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरण का भी केंद्र बना। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत श्रीमती रतनी राठिया एवं श्रीमती सुखमति राठिया को डबरी निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि मकरध्वज को जॉब कार्ड वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांग हितग्राहियों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। खाद्य विभाग के माध्यम से पांच हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं दो हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन स्वीकृति तथा सात हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तिलगा, टारपाली एवं संबलपुरी के पांच विद्यार्थियों तथा हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संबलपुरी, तिलगा, टारपाली एवं सपनई के सात विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सात ग्राम पंचायतों को पेयजल गुणवत्ता की जांच हेतु फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सेवाओं का लाभ उठाया। गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। आवेदकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के पृथक काउंटर स्थापित किए गए, जिससे लोग सरल एवं व्यवस्थित ढंग से आवेदन प्रस्तुत कर सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।
शिविर में किसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामश्याम डनसेना, जनपद सदस्य श्रीमती फूलमती धनवार, श्रीमती अनिता राठिया, श्रीमती रूपा सिदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सेजेस पडिग़ाँव में छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण

सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में शिशु नगरी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह २०२४ सम्पन्न

शुरू हुआ छठ महापर्व, आज होगी खरना पूजा

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम फहराएंगे तिरंगा झंडा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ संदेश के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान
Next Article जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, मैदानी अमले को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?