NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ संदेश के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ संदेश के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान
रायगढ़

’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ संदेश के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान

जिला अस्पताल और बस स्टैंड क्षेत्र में नुक्कड़-नाटक का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:45 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक बनाने तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के तहत गजेन्द्र प्रसाद कला दल द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र एवं जिला चिकित्सालय परिसर में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष की थीम ’आकर्षण का पर्दाफाश करना: निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना’ पर आधारित नाटक के माध्यम से आमजन को तम्बाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों, उनसे होने वाली गंभीर बीमारियों तथा नशे की लत से मुक्ति के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निकोटिन गम एवं निकोटिन पैच जैसे तम्बाकू छोडऩे में सहायक विकल्पों की भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को कोटपा अधिनियम-2003 के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन, बिक्री एवं प्रचार-प्रसार पर लागू प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित है। सार्वजनिक स्थलों जैसे अस्पताल, विद्यालय, महाविद्यालय, कार्यालय, बस एवं रेलवे स्टेशन तथा धार्मिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों का पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि तम्बाकू उत्पादों के अवैध प्रचार-प्रसार एवं नियमों के उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के माध्यम से नागरिकों से तम्बाकू सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। ’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ के संदेश के साथ जिले को तम्बाकू मुक्त एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम संचालन में श्रीमती उमा महंत, श्रीमती सीमा बरेठ एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट सुश्री ज्योति खरे का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

शोध एवं तकनीक को प्रोत्साहन देता है एनईपी : रमेश कुमार

जन्म लियो कान्हा, खुशी में झूमा समूचा संसार

बिचैलियों एवं कोचियों पर रखे कड़ी निगरानी – रजत कुमार

एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

औघड़ की मड़ई जिगना में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मिला 240 मरीजों को लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से 2,705 परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर, हर माह 13.80 लाख यूनिट हरित बिजली का उत्पादन
Next Article समाधान और जनकल्याण का सशक्त मंच बन रहा सुशासन तिहार

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?