NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर
रायगढ़

बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:26 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सतत पर्यवेक्षण पर कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतरारोड़ में प्रार्थी बसंत कुमार चंद्रा (40 वर्ष) निवासी भोथीडीह, जिला सक्ती, वर्तमान निवासी शिवम विहार गली, कोतरारोड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि राजीव नगर स्थित उनकी इलेक्ट्रिकल दुकान के कर्मचारी मनीष सिदार के रहने के लिए कोतराफाटक स्थित पटेल निवास में किराए का कमरा लिया गया है। वहां उनके ससुर अमरनाथ चंद्रा की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल 26 जुलाई की रात बरामदे में खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आज दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर के आजाद चौक में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक वैष्णव (19 वर्ष) पिता माखनलाल वैष्णव, निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती, हाल मुकाम रेलवे क्रॉसिंग के पास शनि साहू के किराए के मकान, थाना कोतरारोड़ बताया।
सशक्त ऐप से आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर वह चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल होना पाया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर आरोपी दीपक वैष्णव को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी गई मोटरसाइकिल शीघ्र बरामद हो गई और आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की लगातार सक्रियता से ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

You Might Also Like

जिले में बीज उत्पादक कृषकों की संख्या में करें वृद्धि-कलेक्टर

किसानों के लिए मददगार हो रही साय सरकार,…. जिले के 33 हजार किसानों को मिली 113.47 करोड़ रुपए की अग्रिम सहायता

यात्री ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से यात्री हो रहे हलाकान

एमएसपी प्लांट से वेल्डिंग मशीन व बेरिंग पार

बांसडांड़ पंचायत में सरकारी योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
Next Article भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?