NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की पहली बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की पहली बैठक संपन्न
रायगढ़

सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की पहली बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी के लोकार्पित ऑक्सीज़ोन को और विकसित करने पर बनी कार्ययोजना, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:43 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर के प्रमुख ऑक्सीज़ोन सिंदूर पार्क के संरक्षण, रखरखाव और बेहतर संचालन के लिए गठित सिंदूर पार्क ऑक्सीजन संरक्षण नागरिक कल्याण समिति की प्रथम बैठक महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, समिति सदस्य, नगर निगम एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा नागरिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्क की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव लिए गए।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा सिंदूर पार्क ऑक्सीज़ोन का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के बाद से यह पार्क शहरवासियों के लिए सुबह-शाम सैर, स्वास्थ्य लाभ, योग, व्यायाम एवं मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। बड़ी संख्या में नागरिक प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं। पार्क की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसके बेहतर रखरखाव, सुरक्षा एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए नागरिकों की सहभागिता से समिति का गठन किया गया है।बैठक में पार्क की वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेष रूप से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, नियमित निगरानी व्यवस्था, पार्क के रखरखाव, पार्क परिसर में अनुशासन बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई। साथ ही पार्क में आने वाले बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में जानकारी दी गई कि सिंदूर पार्क ऑक्सीज़ोन संरक्षण नागरिक कल्याण समिति में कुल 23 सदस्य शामिल हैं। समिति का उद्देश्य पार्क के संरक्षण, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर सुझाव देना तथा पार्क के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाना है। समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर पार्क की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी तथा आवश्यक सुझाव नगर निगम एवं संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएगी।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी की मंशा के अनुरूप सिंदूर पार्क को शहर का आदर्श ऑक्सीज़ोन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क केवल एक मनोरंजन स्थल नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके संरक्षण और विकास के लिए नगर निगम, समिति के सदस्य और नागरिक मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति के सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा ताकि आने वाले समय में सिंदूर पार्क शहर की पहचान के रूप में और अधिक विकसित हो सके।बैठक में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ प्रसाद, पंकज कंकरवाल, पूनम सोलंकी, पार्षद आशीष ताम्रकार, शरद हरि सराफ, आदित्य शर्मा, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, सौरभ अग्रवाल, सतीश बगलिया, अरविंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (आर्यन), महेश कंकरवाल, गुरविंदर घई, श्रीमती नीता पटनायक, बलराम पण्डा, बाबा इजारदार, संजू कपरघा, गुरमिंदर सिंह छाबड़ा, दीपक डोरा, अतीश रतेरिया, निगम लेखाधिकारी अजय कुमार वर्मा एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बादल के चलते ठंड में आई कमी

महावीर अग्रवाल ने दिवंगत रामजीलाल अग्रवाल को अर्पित की पुष्पांजलि

चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान

विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फरार वारंटियों के खिलाफ जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क
Next Article विभागीय कार्यों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन पोर्टलों में त्रुटिरहित प्रविष्टि पर विशेष फोकस

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?