NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विभागीय कार्यों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन पोर्टलों में त्रुटिरहित प्रविष्टि पर विशेष फोकस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विभागीय कार्यों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन पोर्टलों में त्रुटिरहित प्रविष्टि पर विशेष फोकस
रायगढ़

विभागीय कार्यों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन पोर्टलों में त्रुटिरहित प्रविष्टि पर विशेष फोकस

विद्यालयों में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए लिपिकों को मिला मार्गदर्शन, समयबद्ध कार्य निष्पादन, वित्तीय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और विभागीय निर्देशों के पालन करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:43 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन, विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन तथा शासन के निर्देशों के समयबद्ध पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में विकासखंड के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिपिकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में विद्यालय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्ति, यू-डाइस डेटा प्रविष्टि, नामांकन, परीक्षा संबंधी कार्यों, वित्तीय प्रबंधन तथा अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी लिपिकों से विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने कहा कि विद्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अभिलेखों का व्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लिपिकों को शासन एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, विभागीय पत्राचार का समय पर निराकरण करने तथा ऑनलाइन पोर्टलों में जानकारी दर्ज करते समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर उपलब्ध अभिलेखों की गुणवत्ता और अद्यतन स्थिति ही विभागीय कार्यों की सफलता का आधार है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ करें।
पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान
बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.पी. पटेल एवं अनिल साहू ने भी उपस्थित लिपिकों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं, वित्तीय अभिलेखों, छात्रवृत्ति वितरण, यू-डाइस, नामांकन, परीक्षा एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने संकुल स्तर पर सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने, विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने तथा उच्च कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी लिपिकों से आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में विकासखंड रायगढ़ के विभिन्न विद्यालयों से आए सभी लिपिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध- विष्णुदेव

देर रात मोबाईल दुकान में लगी आग

निलंबित न.पं. कर्मी देर रात कार्यालय पहुंचा

सडक़ दुर्घटना में अब लापरवाही नही चलेगी° ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

28 से अकलतरा में रुकेगी टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की पहली बैठक संपन्न
Next Article ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत गांव पहुंच रहे कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?