धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेटिकरा स्थित मांड नदी पुल पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग शाम 5 बजे वीडियो बनाने के दौरान एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह दोबारा पानी की सतह पर दिखाई नहीं दिया। वहीं बताया जा रहा है कि युवक की पहचान जयसिंह अघरिया के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद पिंटू निषाद एवं हीरालाल भी हाटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक के साथियों से पूछताछ कर घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था तथा तलाश एवं जांच की कार्रवाई जारी थी।
अंबेटिकरा पुल से नदी में कूदा युवक
पानी में समाया, पुलिस जांच में जुटी!



