NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओपी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को दी गर्मी से राहत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओपी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को दी गर्मी से राहत
रायगढ़

ओपी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को दी गर्मी से राहत

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2026 1:36 am
By lochan Gupta June 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला रायगढ़ द्वारा सेवा , संगठन कार्य और जनकल्याण की भावना के साथ विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन के नेतृत्व में नटवर स्कूल के सामने में आयोजित किया गया, जहां राहगीरों, आमजन एवं स्थानीय नागरिकों , पूरे जिले से आए भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को ठंडी रूह अफजा शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल, सतीश बेहरा, अरुण कातोरे सहित जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को शरबत पिलाया और सेवा भाव के साथ लोगों का स्वागत किया। भीषण गर्मी के इस दौर में आयोजित यह सेवा अभियान लोगों के लिए राहत का माध्यम बना तथा समाज के प्रति भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की संवेदनशीलता और समर्पण को भी प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि ओपी चौधरी जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई दिशा प्रदान की है तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रायगढ़ क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन , हमीद अली शेरू, सतनाम पोथीवाल ने कहा कि ओपी चौधरी जी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का भी अवसर है। इसी भावना के अनुरूप शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि आमजन की सेवा करते हुए उनके जन्मदिवस को सार्थक बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आदरणीय ओपी चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें तथा छत्तीसगढ़ और रायगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहें।
इस सेवा अभियान में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भाजपा जिला एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असलम हुसैन ,प्रदेश मंत्री रवींद्र सिंह भाटिया, जिला महामंत्री सतनाम सिंह , जिला महामंत्री साहिल मनिहार ,जिला कोषाध्यक्ष शेरू खान उर्फ (हामिद अली जी),जिला मंत्री सुन्दर सिंह बल ,जिला मंत्री परमजीत भाटिया ,मीडिया प्रभारी रईस अंसारी , जिला मंत्री सलमा बेगम,, प्रदेश हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान ,प्रदेश कार्यकर्णी सदस्य मेहरुन निशा ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष जाफर मालि, महामंत्री राकेश सिंह , मंडल उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह गुजराल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हैदर रजा खान , वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह घई वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह बग्गा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ सरबजीत सिंह, तरनजीत सिंह ,मनप्रीत सिंह ,विराट सिंह ,संजय साहू सहित
पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ विशिष्ट अध्ययन पुस्तक का ओपी ने किया विमोचन

झाड़-फुक के चक्कर में गई सर्प दंश पीडि़ता की जान

गुरु के बताए गए मार्ग का अनुशरण ईश्वर प्राप्ति का जरिया : पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

पत्नी को आत्महत्या के लिये किया प्रताडि़त, हुई मौत

लूना से गिरकर चली गई बुजुर्ग की जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भू अर्जन मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को सौंपा ज्ञापन
Next Article अंबेटिकरा पुल से नदी में कूदा युवक

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?