NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार शिविर में 185 आवेदन प्राप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार शिविर में 185 आवेदन प्राप्त
रायगढ़

सुशासन तिहार शिविर में 185 आवेदन प्राप्त

त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2026 1:37 am
By lochan Gupta June 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज वार्ड क्रमांक 30 से 38, 41 एवं 42 के नागरिकों के लिए सोनुमुड़ा सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली तथा विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 185 आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि पट्टा प्रदान करने, विभिन्न पेंशन योजनाओं, सडक़ एवं नाली निर्माण तथा मरम्मत संबंधी आवेदन शामिल रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई।
शिविर में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ सहित क्षेत्र के पार्षदगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी लेकर आमजनों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याएं उनके क्षेत्र में ही सुनकर निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर के उपरांत आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जानकारी समय पर ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड करने के साथ आवेदकों को निराकरण की स्थिति से लगातार अवगत कराया जाए। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं और शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिविर के दौरान नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी समस्याओं और मांगों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

You Might Also Like

सडक़ किनारे खड़े युवक को ट्रक ने कुचला

‘झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार’

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई

जर्जर सडक़ को लेकर उद्योगों की बेरुखी

ओडिशा से हो रही मादक पदार्थ की तस्करी, पांच किलो गांजा के साथ दो सपड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंबेटिकरा पुल से नदी में कूदा युवक
Next Article खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?