रायगढ़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के विशेष अवसर पर गत 31 मई को शहर के प्रतिष्ठित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ द्वारा इतवारी बाजार में एक वृहद तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के प्रसिद्ध मुख एवं गला कैंसर सर्जन डॉ. यश चड्ढा उपस्थित रहे। उन्होंने बाजार में आए लोगों और स्थानीय व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि तंबाकू, गुटखा और सिगरेट का सेवन सीधे तौर पर कैंसर को आमंत्रण देता है। डॉ. यश ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यदि मुंह में कोई न ठीक होने वाला छाला या गांठ दिखे, तो उसे शुरुआती स्टेज में ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए। समय पर बीमारी का पता चलने से कैंसर का सही इलाज और सटीक निदान (ष्ठद्बड्डद्दठ्ठशह्यद्बह्य) संभव है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है।
वहीं, जागरूकता अभियान के साथ-साथ श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल की मार्केटिंग टीम द्वारा इतवारी बाजार में सब्जी बेचने वाले छोटे व्यापारियों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की गई। भीषण और तप्त गर्मी से राहत देने के लिए सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त छातों का वितरण किया गया। सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सभी को कपड़े के थैले बांटे गए। सामग्री वितरण के दौरान टीम के सदस्यों ने सभी को तंबाकू का उपयोग पूरी तरह से छोडऩे की समझाईश भी दी।
हॉस्पिटल प्रबंधन की इस अनूठी और जनकल्याणकारी पहल से अभिभूत होकर इतवारी बाजार के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रकाश मिश्रा का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उपस्थित जनसमुदाय ने अस्पताल प्रबंधन के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता और जन-कल्याण के कार्य निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए। गौरतलब है कि बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ हमेशा से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस तरह से जागरूकता और सामाजिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर करते रहते हैं जिसकी आम जनता में काफी चर्चा रहती है।
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने तरकारी विक्रेताओं को दी छाते की सौगात
तंबाखू दिवस पर इतवारी बाजार में चलाया कैंसर जागरूकता अभियान



