NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल
रायगढ़

नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 1:08 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
4 Min Read

एक तालाब से निकाल दूसरे बालाब में डाली जा रही जलकुंभी
ठेकेदार को दिया जा रहा है खुला संरक्षण
बगमुड़ा और छोटेमुड़ा तालाब का मामला

रायगढ़। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अनियमिताओं के लिये शुमार रहने वाले घरघोड़ा नगर पंचायत अभी भी अपने कारनामो से बाज नही आ रही है यहां के वार्ड क्रमांक 10-12 स्थित बगमुड़ा और छोटेमुड़ा तालाब में जलकुंभी हटाने को लेकर किए गए दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पखवाड़े भर पहले नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जलकुंभी हटाने की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। जिसमें अवकाश का लाभ लेते हुए संबंधित ठेकेदार एक तालाब से निकालकर दूसरे में तालाब तथा उसके इर्द गिर्द डंप कर रहा है।
दरअसल तालाब में गंदे पानी के कारण जलकुंभी उत्तपन्न होता है। यह तालाब को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लेता है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा एक तालाब से निकाली गई जलकुंभी को पूरी तरह नष्ट या निर्धारित स्थान पर निस्तारित करने के बजाय दूसरे तालाब तथा तालाब के आसपास के क्षेत्रों में डाल दिया जा रहा है। इससे जलकुंभी की समस्या खत्म होने के बजाय एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रही है। ग्रामीणों और वार्डवासियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से तालाबों की सफाई का उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी नईदुनिया ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जलकुंभी हटवाने का दावा किया था। इसके बावजूद करीब पखवाड़े भर बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। जबकि पखवाड़े भर बाद फिर से वहीं कृत्य को दोहराया जा रहा है मानो उन्हें प्रशासन तथा कार्रवाई का कोई भय नही हो। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जलकुंभी हटाने के कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और निकाली गई जलकुंभी के वैज्ञानिक एवं स्थायी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दोनों तालाबों को अतिक्रमण और जलकुंभी की समस्या से मुक्त किया जा सके। इन परिस्थितियों के मद्देनजर घरघोड़ा के प्रबुद्धजन प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लिखित उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे। ठेकेदार को मिल रहे संरक्षण के कारण एक तलाब की जल कुम्भी निकाल कर दूसरे तलाब में डंप कर पहाड़ बनाया जा रहा है जिसके सडऩे से उसकी बदबू के फैलने से आस पास मोहल्लों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहेगी
तालाबों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा
तालाब में जलकुंभी तेजी से फैलने वाला जलीय खरपतवार है, जो तालाबों में आक्सीजन की मात्रा कम कर जलजीवों और जलस्रोतों को प्रभावित करता है। ऐसे में इसे एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर डालना समस्या को और बढ़ा सकता है। यह परिस्थिति बगमुड़ा और छोटेमुड़ा तालाब में जलकुंभी की समस्या से नजर आ रहा है। जबकि दोनों तालाब के संरक्षण के लिए लाखो रूपये स्वीकृति क्या गया है पर दुर्भाग्य है कि राजनीतिक दुर्भावना का परिणाम है कि छोटे मुडा तलाब का कार्य आज तक रुका हुआ है।
ठेकेदार को मिल रहा है संरक्षण
सबसे बड़ा सवाल है कि ठेकेदार को आखिर किनका संरक्षण मिल रहा है जो अपनी मनमानी पर उतर आया है कहि ना कहि नप के अधिकारियों की लापरवाही का खमियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

You Might Also Like

जिले में 32 हजार आवास निर्माण के लिए अभियान शुरू

घर घुसकर मारपीट व तोडफ़ ोड़, आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर पिता के विरासत को आगे बढ़ाते उनके बच्चे

सडक़ पार करते दिखा गजराजों का दल

ऐरन परिवार द्वारा पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिरहोर समुदाय के साथ जिला भाजपाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’
Next Article ट्रक ने मवेशियों को कुचला, 5 बैलों की मौत, 2 घायल

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?