NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज आंधी-तूफान के बीच त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई व्यवस्थाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज आंधी-तूफान के बीच त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई व्यवस्थाएं
रायगढ़

तेज आंधी-तूफान के बीच त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई व्यवस्थाएं

अंधड के दौरान निगम की टीम रही मुस्तैद

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 12:50 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के बीच नगर निगम की टीम ने तत्परता, समन्वय और मुस्तैदी का परिचय देते हुए कम समय में बाधित व्यवस्थाओं को बहाल कर नागरिकों को राहत पहुंचाई। सुभाष चौक क्षेत्र में तेज हवा के कारण बड़े फ्लैक्स सडक़ पर गिर जाने से आवागमन बाधित होने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी। सूचना मिलते ही नगर निगम के विद्युत, उद्यान, वाहन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगम द्वारा दो जेसीबी वाहनों को तत्काल मौके पर लगाया गया। इसी तरह कटर मशीन भी लगाया गया, जिसके माध्यम से सडक़ पर गिरे फ्लेक्स और अवरोधों को हटाकर यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया के नेतृत्व में 30 से अधिक कर्मचारियों की टीम लगातार मौके पर डटी रही और कम समय में सडक़ मार्ग को पुन: सुचारू कर नागरिकों को राहत पहुंचाई।
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर शहर में मौसम संबंधी आपदाओं से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में विद्युत, उद्यान, वाहन एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। टीम का नेतृत्व कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया करेंगे, जो अचानक मौसम खराब होने, तेज हवा, आंधी-तूफान अथवा अन्य अप्रिय परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई कर व्यवस्थाओं को बहाल करने का कार्य करेंगी।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी अचानक चली तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ टूटकर गिर गए थे तथा कई स्थानों पर टीन शेड और अन्य सामग्री विद्युत तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ऐसी परिस्थितियों में भी नगर निगम की टीम ने देर रात तक लगातार कार्य करते हुए शहर के निगम कार्यालय के सामने, गोपी टॉकीज रोड, स्टेशन रोड, टीवी टावर रोड, पहाड़ मंदिर रोड, उर्दना रोड, विजयपुर रोड, रामपुर रोड सहित लगभग 45 स्थानों पर पहुंचकर बाधाओं को दूर किया और व्यवस्थाओं को सामान्य बनाया।
नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस सक्रियता और समर्पण ने यह साबित किया है कि विपरीत परिस्थितियों में भी निगम की टीम शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। निगम की विशेष टीमें मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मुस्तैदी के साथ शहर में यातायात, स्वच्छता, विद्युत और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार कार्यरत हैं।
आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित राहत है। मौसम जनित आपदाओं की स्थिति में सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर जनसुविधाओं को शीघ्र बहाल किया जा सके।

You Might Also Like

विधान सभा में कलेक्टर वाले लुक के सवाल पर ओपी ने जड़ा छक्का…

नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो गिरफ्तार

जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर

अखिलेश सिंह बने एनटीपीसी लारा की नई परियोजना प्रमुख

एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से रहें सतर्क

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्दना पुलिस लाइन में लगा मेगा हेल्थ कैंप
Next Article सुशासन तिहार: शिविर में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को मिल रहे सहायक उपकरण

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?