NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के घर में किया तोडफ़ोड़ लगाई आग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के घर में किया तोडफ़ोड़ लगाई आग
रायपुर

दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के घर में किया तोडफ़ोड़ लगाई आग

दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के घर में किया तोडफ़ोड़ लगाई आग

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:11 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोडफ़ोड़ कर दी। बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मृतक तोषक भारती और दोनों आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बता दें कि मंदिर हसौद में 2 दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर कुमार की लाश महासमुंद में मिली थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे और उनके 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया था।
मृतक की मां सरस्वती भारती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 29 मई की रात करीब 9 बजे पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और एक नाबालिग ने तोषक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नाबालिग और करण तोषक को पीटने लग गए। इस दौरान चाकू से हमला कर दिया। घायल तोषक को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिए आरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोडफ़ोड़ की। वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में करण ध्रुव और नाबालिग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के बाद गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और एक पुरानी स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में भी पुलिस अलग से कार्रवाई कर रही है। इसी मंदिर हसौद इलाके में 22 मई को लापता हुए भुवनेश्वर यादव हत्याकांड का खुलासा भी एक दिन पहले ही हुआ था। मामले में महासमुंद पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब भ_ी के पास पानी को लेकर विवाद और गाली-गलौज के बाद भुवनेश्वर यादव की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को कार में ले जाकर महासमुंद के महानदी किनारे रेत में दफना दिया था। बाद में पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नोहर रात्रे, अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

सब-इंजीनियर और रिटायर्ड-सीएमओ को 3 साल की जेल

सीतागांव समाधान शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का होगा आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एक दर्जन दुकानों में चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार

चरित्र शंका में मायके गई पत्नी पर ब्लेड से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिलासपुर मंडल की सार्थक पहल
Next Article पीएम योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?