NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिलासपुर मंडल की सार्थक पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिलासपुर मंडल की सार्थक पहल
बिलासपुर

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिलासपुर मंडल की सार्थक पहल

वृक्षारोपण से लेकर डिजिटल जागरूकता तक विविध आयोजन

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:11 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’ (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सतत एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में सार्थक पहल करना है।
इसी क्रम में 29 एवं 30 मई 2026 को मंडल के सभी कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, विद्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी विभागों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण में सार्थक योगदान दे सके।
मंडल के रेलवे विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरणीय चुनौतियों, संरक्षण उपायों एवं सतत विकास के प्रति अपनी समझ और जागरूकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया साथ ही उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। यांत्रिक विभाग द्वारा कोचिंग डिपो बिलासपुर में विभिन्न यात्री गाडिय़ों के बायोटॉयलेटों का निरीक्षण कर उनकी सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित की गई।
डिजिटल एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा स्टेशनों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को रेलवन ऐप डाउनलोड करने, ऑनलाइन टिकट बुकिंग तथा डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी एवं सहायता प्रदान की जा रही है। इस पहल से कागज के उपयोग में कमी लाने तथा डिजिटल सेवाओं को प्रोत्साहित करने में सहायता मिल रही है। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं आम नागरिकों को ई-वेस्ट के वैज्ञानिक संग्रहण, सुरक्षित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के महत्व के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और संसाधनों के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। मंडल रेल प्रशासन सभी यात्रियों एवं आमजनों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग को अपनाकर एक हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील करता है।

You Might Also Like

रेलटेल को मिला ‘नवरत्न’ का दर्जा

संरक्षा के 6 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक खोईवाल ने किया सम्मानित

दुर्ग-अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस में एलएचबी कोच का प्रावधान

रेलवे ने स्क्रैप निपटान में रू. 303.47 करोड़ का राजस्व अर्जन कर रचा कीर्तिमान

एसईसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजीत, हुए विभिन्न कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : सीएम साय
Next Article दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के घर में किया तोडफ़ोड़ लगाई आग

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?