NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल में नाका टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल में नाका टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल में नाका टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी

बिलासपुर स्टेशन में 25 ट्रेनों की जांच, 609 मामलों में 4.02 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री विजय कुमार के निर्देशन एवं वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 28 मई 2026 को सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी एस चौहान के नेतृत्व में मंडल के बिलासपुर स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सहभागिता रही। इस विशेष नाका जांच अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 609 मामलों से कुल 4,02,610 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 417 मामलों से 03 लाख 07 हजार 800 रुपये, अनियमित टिकट के 180 मामलों से 93 हजार 610 रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 12 मामलों से 1 हजार 200 रुपये जुर्माना शामिल है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा के लिए सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य प्राप्त करें। रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की अमूल्य राष्ट्रीय धरोहर है। इसकी स्वच्छता, सुरक्षा एवं गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छ स्टेशन, सुरक्षित यात्रा और अनुशासित रेल परिसर के निर्माण में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

You Might Also Like

लोकसभा निर्वाचन 2024, विशेष चेकिंग अभियान

गटौरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पर चढ़ी कोरबा पैसेंजर

आरपीएफ चला रही नन्हे फरिश्ते, मेरी सहेली जैसे 25 अभियान

उसलापुर से छुलहा स्टेशनों के मध्य स्वच्छता सेवा में अग्रणी प्रयास!

एसईसीएल में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच
Next Article शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?