NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खम्हार शिविर में 16 गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खम्हार शिविर में 16 गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित
रायगढ़

खम्हार शिविर में 16 गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित

किसान क्रेडिट योजना अंतर्गत 5 किसानों को साख-सीमा राशि स्वीकृत, मेधावी बेटियों का सम्मान, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और फलदार पौधों का वितरण

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 12:21 am
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम खम्हार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 16 ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ‘संवाद से संपूर्ण समाधान तक’ अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। आज सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका त्वरित समाधान कर रही है, जो सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर केवल समस्याओं के निराकरण का मंच नहीं, बल्कि गांवों के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर भी है। शासन और प्रशासन मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
शिविर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के माध्यम से 5 छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली हाईस्कूल जमरगा की कु. ललिता राठिया एवं शासकीय हाईस्कूल मिरीगुड़ा की कु. दुशीला बैगा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कम समय में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने वाले 2 हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 30 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में बागवानी के प्रति उत्साह दिखाई दिया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खम्हार के माध्यम से 5 हितग्राहियों को खरीफ वर्ष 2026 हेतु किसान क्रेडिट योजना के अंतर्गत साख-सीमा राशि स्वीकृत की गई। श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए। वहीं एनआरएलएम अंतर्गत बिहान शाखा द्वारा सहेली महिला ग्राम संगठन, कृष्णा स्व-सहायता समूह एवं जनमित्रम माया स्व-सहायता समूह को प्रति समूह 1 लाख 20 हजार रुपए की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदान की गई। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही मिलना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

You Might Also Like

आज है काल भैरव जयंती : डॉ. सुमंत शर्मा

प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान तुलसी राम मांझी

तीन शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का मान, नवाजतन वारियर्स’ सम्मान से हुए सम्मानित

दूसरी पत्नी से विवाद के बाद गला घोटकर हत्या

जिले के सिंचाई विभाग खिंचाई विभाग में तब्दील-मुरारी गुप्ता, नहरें गायब- जलाशयों पर बेजा कब्जा- विभाग मौन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किराना दुकान में बिक रहा था सोल्यूशन ट्यूब
Next Article कांग्रेस के लूटे खजाने को ओपी चौधरी ने भरा

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
नवा रायपुर को मिलेगी नई रेलवे लाइन की सुविधा
15 मिनट की आंधी ने जमकर मचाई ताबाही
पीडल्यूडी सचिव ने निर्माणाधीन विकास कार्यांे का लिया जायजा
खरसिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, किशोर को मौत के घाट उतारने वाले 3 गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?