NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी
रायगढ़

किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में युवा नेतृत्व और अनुभव का तालमेल बिठाते हुए किरण पण्डा को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। किरण पण्डा की इस नियुक्ति को लेकर सांगठनिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि उन्हें कांग्रेस के कद्दावर नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उमेश पटेल के बेहद करीबी होने के साथ-साथ उन्हें जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। यही वजह है कि अध्यक्ष नेगी ने अपनी नई टीम में संगठन के सबसे भरोसेमंद चेहरे किरण पण्डा पर दांव खेला है। ज्ञात हो कि किरण पण्डा का सांगठनिक सफर काफी प्रभावी रहा है। वे इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के प्रभारी और जिला कांग्रेस में महामंत्री के रूप में अपनी सक्रियता दिखा चुके हैं। ग्रामीण अंचल में किरण पण्डा अपनी साफ-सुथरी छवि और मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय हैं। लोगों की मदद करने की उनकी शैली और सरल व्यक्तित्व की वजह से युवाओं के बीच उनकी एक खास पहचान है। बिना किसी विवाद के संगठन के काम में जुटे रहना और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाना उनकी सबसे बड़ी खूबी रही है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि किरण की राजनीतिक सूझबूझ भी जबरदस्त है और कांग्रेस संगठन के लिए सटीक रणनीति बनाने में उनका कोई सानी नहीं है। उनकी इसी रणनीतिक कुशलता और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।
किरण पण्डा को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। जानकारों का मानना है कि नगेन्द्र नेगी की इस नई टीम में किरण जैसे जमीन से जुड़े और ‘परफॉर्मर’ नेता के आने से रायगढ़ ग्रामीण इलाके में कांग्रेस आगामी चुनौतियों के लिए और अधिक मजबूती से तैयार होगी।

You Might Also Like

नगर में घूम घूम कर अन्य प्रदेशों से आये लोगो का पुलिस कर रही वेरिफिकेशन

नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ाया, लगभग 5 से 7 लाख नकद बरामद

लोधिया में खरसिया पुलिस की जुआ रेड

प्लांट से चोरी 250 मीटर कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

18 जुलाई को दिल्ली में स्पार्क अवार्ड से सम्मानित होगा रायगढ़ नगर निगम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जयस्तंभ चौक से नहीं निकलेगा जुलूस
Next Article कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारिश से बचाव के लिए त्रिपाल की व्यस्था करने के दिए निर्देश

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?