NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का निधन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का निधन
रायगढ़

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का निधन

कांग्रेस परिवार ने खोया एक समर्पित सिपाही

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:26 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अत्यंत ही सहज सरल व्यक्तित्व के धनी, शहीद नंदकुमार पटेल के बेहद ही करीबी, ग्राम धनागर निवासी निराकार पटेल का 26 मई मंगलवार को दोपहर में निधन हो गया। 67 वर्षीय निराकार पटेल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. निराकार पटेल अपने पिछे पुत्र पदमनारायण भाई प्रभुलाल सहित पत्नी व पुत्री नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गए।
निराकार पटेल के निधन से कांग्रेस परिवार, अखिल भारतीय अघरिया समाज, उनके जिला पंचायत क्षेत्र, ग्राम धनागर एवं अंचल सहित पूरा रायगढ़ जिला में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. निराकार पटेल के निधन का समाचार जानकर खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल उनके गृह निवास पहुंच कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये वहीं उनके अंतिम संस्कार अवसर पर ग्राम धनागर में प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि गणमान्य सामाजिक पदाधिकारी स्थानीय जन एवं उनके पारिवारिक इष्ट मित्र सहित भारी संख्या में स्वजन उपस्थित होकर नम आखों से उन्हे अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

शहीद नंदकुमार पटेल के रहे अभिन्न साथी सहयोगी

दिवंगत निराकार पटेल शहीद नंदकुमार पटेल व नंदेली परिवार के करीबी विश्वस्थ सदस्यों में शामिल थे। नंदकुमार पटेल और निराकार पटेल दोनों ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुवात अपने-अपने ग्राम पंचायत के निर्विरोध सरपंच बनकर की दोनों ने एक साथ ग्राम पंचायत से अपने राजनतिक सफर में बहुत से उतार चढ़ाव देखा जहाँ नंदकुमार पटेल सरपंच से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के मंत्री बने वहीं निराकार पटेल ने जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष बनने के साथ साथ कांग्रेस संगठन में भी विभिन्न दायित्वों को निभाया। निराकार पटेल एक अत्यंत ही व्यवहार कुशल सहज सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

कांगे्रस नेता जयेश जैन ने किया शोक व्यक्त

रायगढ़। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के निधन पर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद जयेश जैन ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निराकार पटेल मेरे राजनीतिक साथी नहीं वरन घनिष्ठ व्यक्तिगत मित्र थे। अच्छे व कठिन दोनों समय में निराकार बराबर साथ में रहे। वे बेहद मिलनसार, सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी थे। मैं इन दिनों देश से बाहर हूँ लेकिन विदेश प्रवास से पहले निराकार से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना था। मेरे लिये यह खेदजनक है कि मैं अपने घनिष्ठ मित्र की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सका। मेरी हार्दिक संवेदना भाई निराकार के परिवारजनों के साथ है। निराकार मेरी स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर निराकार की दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

You Might Also Like

कैलाश बेरीवाल का निधन

पाँच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

केलो नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु 22 को होगा प्रशिक्षण

सरपंच दंपत्ति से मारपीट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त
Next Article नवतपा के दूसरे दिन 43 डिग्री तापमान के बीच लू ने किया बेहाल, 0 प्रदेश में हल्की नमी के चलते आई हल्की गिरावट

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?