रायगढ़। हौसले बुलंद हों और गुरुओं का मार्गदर्शन साथ हो, तो ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाएं भी आसमान छू सकती हैं। रायगढ़ जिले के पुसौर जनपद अंतर्गत ग्राम टिनमिनी की बेटी नम्रता गुप्ता ने इसे सच कर दिखाया है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में नम्रता ने अपनी गायकी और मेधा का परचम लहराते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
सत्र 2023-24 में एम.पी.ए. (डच्।) गायन में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर नम्रता को प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका के कर-कमलों से ये पदक प्रदान किए गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा अंचल और जिला गौरवान्वित है। नम्रता की सफलता की नींव उनके घर में ही पड़ी। कृषक माता ज्योत्स्ना गुप्ता एवं पिता सदानंद गुप्ता के घर जन्मी नम्रता ने बचपन से ही पिता को गायन-वादन करते देखा। पिता ही उनके प्रथम गुरु बने।
पुसौर की बेटी नम्रता गुप्ता ने संगीत में रचा इतिहास
राज्यपाल के हाथों 5 गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया रायगढ़ का मान



