NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त
रायगढ़

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त

पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सडक़-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:25 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 से 13, 20 एवं 40 के नागरिकों के लिए केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 245 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक जमीन का पट्टा प्रदान करने, पट्टा नवीनीकरण, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, पेंशन योजना, सडक़-नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य से जुड़े आवेदन शामिल रहे।
शिविर में नगर पालिक निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर स्थल पर पहुंचकर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य श्री पंकज कंकरवाल, वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू, श्री नब्बू खान, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती ज्योति यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की ऐसी पहल है जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके वार्ड स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का कार्य किया जा रहा है। सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शीघ्र एवं गुणवत्ता युक्त निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त हो सके। शिविर में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

एक से तीन लाख आबादी वाले शहरों में रायगढ़ रहा सर्वश्रेष्ठ

छ.ग. का बहुआयामी बजट नूतन छत्तीसगढ़ बनाने में होगा उपयोगी : सुशील रामदास

अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त

ट्रेलर ने एक्टिवा सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

यादव समाज धूमधाम से मनाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली-पानी और पेंशन समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next Article पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का निधन

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?