NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हिंसक झड़प के फरार 6 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हिंसक झड़प के फरार 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

हिंसक झड़प के फरार 6 आरोपी गिरफ्तार

एट्रोसिटी एक्ट व मारपीट के गंभीर मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:21 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष 24-25 मई की रात विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। घटना के संबंध में पीडि़त युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में युवक ने बताया कि 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लडक़ों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में तरणजीत सिंह, बबलू दास महंत, मनीष बिहारी, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की। पीडि़त ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की। प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(अ)(क) जोड़ी गई।
घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को तथा 9 मार्च को आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू दास महंत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी कि कल फरार आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एट्रोसिटी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश जेल दाखिल किया गया है।

आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने वाले 4 गिरफ्तार

मरीन ड्राईव पर स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स पर आशीष सोलर सोल्सुसन में मारपीट मामले के 4 फरार आरोपियों – आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी, रोहित सोनी को चक्रधरनगर पुलिस ने धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रार्थी रवि गुप्ता उर्फ रवीन्द्रनाथ प्रसाद पिता स्व. रामायण प्रसाद उम्र 36 वर्ष साकिन रेल्वे बंगला पारा थाना सीटी कोतवाली जिला रायगढ छ0ग0 के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी 21 जनवरी की रात 10:30 बजे के आसपास अपने आशीष सोलर सोल्सुसन के कार्यालय में उपस्थित था, तभी भुख लगा तो आवेदक मैंगी ऑर्डर करने कार्यालय के नीचे स्थित अनूप कैफे में गया था. वहीं दुकान के पास कुछ लोग शराब पीकर लड़ाई झगडा कर रहे थे जिसे मना करने पर एक व्यक्ति आवेदक रवि गुप्ता का कालर पकडक़र गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला था, कि तुम मुझे नहीं जानता मैं अंशु राजपूत का भाई हूं, रूक तुझे बताता हूं, कहकर चला गया की थोडी देर बाद अंशु राजपूत व उसका भाई एवं साथीगण लोग आफिस में आकर गाली गलौच करते हुये तोडफोड किये तथा जान से मारने की धमकी दिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 331(6), 296, 351(2),115(2), 324(4), 3 (5), के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत का मेडिकल कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी एवं रोहित सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

You Might Also Like

मारपीट-झगड़ा विवाद में तीन आदतन बदमाश गिरफ्तार

शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

अब ‘लैब ऑन व्हील्स’ से सुज्जति हुआ रायगढ़

जानकी कॉलेज के डायरेक्टर तृप्ति व चेयरमैन शिरीष राष्ट्रीय लक्ष्याधीपति विद्श्री एवं राष्ट्रीय सारस्वत विद्श्री से विभूषित

रोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है योग : श्रेया अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार: जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर
Next Article शराब बेचने वाले को एक साल की कैद

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?