NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू बने उप निरीक्षक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू बने उप निरीक्षक
जशपुरनगर

सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू बने उप निरीक्षक

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। आज 26 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने नवपदोन्नत उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्टार सेरेमनी के दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं और इस गौरवपूर्ण क्षण की सहभागी बनीं। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश क्रमांक पु.मु./राय./ए-15/एम-3529/2026 दिनांक 18.05.2026 के परिपालन में नारायण प्रसाद साहू को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। नारायण प्रसाद साहू वर्ष 1986 में जिला दुर्ग से पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2007 में उन्हें आरक्षक से प्रधान आरक्षक तथा वर्ष 2014 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। वर्ष 2020 से वे जिला जशपुर में सहायक उप निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा वर्तमान में थाना बागबहार में पदस्थ हैं। पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान नवपदोन्नत अधिकारी के परिजनों सहित रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिव्यांग को ट्राई सायकल और श्रवण बाधित व्यक्ति को दिया गया श्रवण यंत्र

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सश्रम कारावास

‘तनाव प्रबंधन एवं परामर्श’ कार्यशाला का आयोजन

अविवाहित होने का झांसा देकर दूसरा विवाह करने वाला आरोपी मनीष सोनी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़-चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
Next Article डीएमएफ से बदलेगी खनन प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर, लैलूंगा में मॉडल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, तमनार में उद्यान, धरमजयगढ़-लैलूंगा-घरघोड़ा-तमनार में लाइब्रेरी निर्माण की तैयारी

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?