NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस ने 13 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से फिर कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पुलिस ने 13 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से फिर कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

पुलिस ने 13 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से फिर कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: December 8, 2025 11:50 pm
By lochan Gupta December 8, 2025
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना लोदाम क्षेत्र से 10 नग गौ वंशों व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से 03 नग गौ वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली है, पुलिस के द्वारा दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 6 दिसंबर की रात्रि करीबन 10.00 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुनकुरी की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-01 जे-2635 में गौ वंशों को भरकर झारखंड राज्य की ओर ले जा जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को, मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए, त्वरित कार्यवाही कर बालाछापर लकड़ी डिपो के पास, नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान कुनकुरी की ओर से उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा, घेरा बंदी कर उक्त पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-01 जे-2635 को रोका गया, पुलिस के द्वारा जब पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें तीन नग गौ वंश को रस्सी से बांध कर रखा गया था। पूछताछ पर पिकअप वाहन में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमश: 1. समीम उर्फ छेदन उम्र 56 वर्ष निवासी -हुसैन नगर, लोहरदगा झारखंड।
2. राजकुमार यादव उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुरूमगढ़, थाना कुरूमगढ़, जिला गुमला झारखंड का रहने वाला बताए, व गौ वंशों को कुनकुरी क्षेत्र से गुमला ले जाना बताए। पुलिस के द्वारा जब उनसे गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई तो, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्धों हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से तीन नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया। सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क), (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है, व दोनों आरोपी गौ तस्करों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, रामप्रताप यादव, राजेश्वर सिंह, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख व रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस को 7 दिसंबर की सुबह लगभग 04.30 बजे मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-10 जेएस-8773 में भारी मात्रा में गौ वंशों को बेरहमी से लोड कर, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामटोली के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, जामटोली में नाका बंदी की गई थी, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पिकअप चालक के द्वारा, पिकअप वाहन के चालक के द्वारा वाहन को न रोककर भागने का प्रयास किया जा रहा था, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किए जाने पर, कुछ दूर जाकर, संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक, पिकअप वाहन को छोड़ कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब पिकअप वाहन के पास जाकर, उसकी तलाशी ली गई तो पाया कि उसमें 10 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक रस्सी से बांध कर रखा गया था, पुलिस के द्वारा सभी 10 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।
मामले में थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-10 जेएस-8773 को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में फरार तस्कर की पता साजी कर रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक अमर बेक व लक्ष्मण कोरसा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोदाम वसिटी कोतवाली क्षेत्र से दो पिकअप वाहन से 13 नग गौ वंशों को मुक्त कराया गया है, दो आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

You Might Also Like

जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 426 महिलाएं लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा हुई पूरी, कोतबा लवाकेरा मार्ग में कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

निर्माण एजेंसी सडक़ की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

विधायक भगत के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक से रणजीता स्टेडियम तक निकला तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री बगिया कैंप कार्यालय से मिल रहा मरीजों को तत्काल सहायता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धान कोचियों पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, फिर पकड़ाए कोचिये
Next Article 3 महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं, आर्थिक संकट में मितानिनें

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?