NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : सीएम साय
जशपुरनगर

मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : सीएम साय

झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री, मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:14 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खारीझरिया में मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के महासम्मेलन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन का अवसर प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक ढांचा मजबूत होता है और मजबूत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक समाज को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का संकल्प लेना चाहिए। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास कर रही है। आज प्रत्येक ब्लॉक में कॉलेज संचालित हैं, साथ ही प्रदेश में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थान उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज के रूप में यादव समाज ने गौवंश सेवा की अद्वितीय परंपरा को सहेजा है, जो अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से नशामुक्त समाज निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से की गई अधिकांश गारंटियों को राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। सरकार के प्रथम कैबिनेट निर्णयों में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिससे प्रदेश में आवास क्रांति की शुरुआत हुई। अब तक कुल 26 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है तथा होली पर्व से पूर्व अंतर की राशि किसानों को प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वनवासी परिवारों के कल्याण हेतु तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है, जिससे संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही चरण पादुका योजना को पुन: प्रारंभ कर श्रमिकों के सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने नवीन औद्योगिक नीति का लाभ उठाकर उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री जगनिक यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने 11.75 करोड़ के 6 विकासकार्यों का लिया भूमिपूजन और लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 11 करोड़ 75 लाख 94 हजार रुपए लागत के 6 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिनमें 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए लागत के 5 विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार रूपए लागत के 01 विकासकार्य का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए लागत के जिन 5 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 3.68 करोड़ रूपए लागत के जोकारी से मद्धेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लं. 3.00 कि.मी., 2.85 करोड़ रुपए लागत के एन.एच.-43 से मयाली डेम तक लं. 1.30 किमी, 10 लाख रुपए लागत के सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य बंदरचुंवा सरदार बस्ती से सरना पहुंच मार्ग तक ग्राम पंचायत बंदरचुंआ और 7 लाख रुपए लागत के कण्डोरा में उचित मुल्य दुकान का निर्माण कार्य शामिल ही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एस.एच. 17 से पुटकेला पहुंच मार्ग लं. 2.20 कि.मी. का लोकार्पण भी किया।

You Might Also Like

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में सडक़ों का हो रहा विस्तार

रोजग़ार और आजीविका से ही बनेगा विकसित भारत : सालिक साय

पुलिस के बढ़ते दबाव से कई आरोपियों ने किया सरेंडर

नाबालिग को मुंबई ले जाकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी विक्रांत लकड़ा गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल उड़ान : एनटीपीसी लारा ने रेंगालपाली स्कूल को दिए 7 स्मार्ट क्लासरूम
Next Article सिरीमकेला नील कंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल सीएम

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?