NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़-चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सडक़-चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
रायपुर

सडक़-चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से पानी टंकी तक हटाईं 17 दुकानें

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:04 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। नगर निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक प्रस्तावित सडक़ चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। निगम की टीम ने अभियान चलाकर करीब 17 छोटी-बड़ी दुकानों को हटाया। जानकारी के मुताबिक गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक 15वें वित्त आयोग मद से नाली निर्माण और सडक़ चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। लेकिन मार्ग में बनी दीवारें, पाटा, सीढिय़ां, ठेले और गुमटियां निर्माण कार्य में बाधा बन रही थीं। इसी को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और शैलेंद्र पटेल, उप अभियंता अर्जिता दीवान, अंकिता सोनवर्षा और इम्तियाज अहमद समेत नगर निगम जोन-1 के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पिछले गुरुवार को नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक अभियान चलाकर करीब 20 अवैध कब्जे हटाए गए थे। इसके साथ ही 15 अवैध पाटों को भी तोड़ा गया था। नगर निगम की टीम ने सडक़ किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त कराया। निगम का कहना है कि इससे इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को राहत मिलेगी। कार्रवाई के दौरान उन पाटों को भी हटाया गया, जो नालियों की सफाई में बाधा बन रहे थे। निगम अधिकारियों के मुताबिक, अवैध पाटों के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और यातायात बाधा के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

You Might Also Like

3 मार्च को राजिम पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सदानंद सरस्वती

युक्तियुक्तकरण के विरोध में आंदोलन करेंगे शिक्षक

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

आयुष्मान कार्ड से जल्द 10 लाख तक करा सकेंगे इलाज

विभागीय अधिकारी से हुई अभद्रता पर बिफरा जनसंपर्क अधिकारी संघ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रक्सौल-तिरुपति के मध्य चल रही साप्ताहिक टी.ओ.डी. स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण
Next Article सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू बने उप निरीक्षक

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?