NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
जशपुरनगर

प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 25, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 25, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर। प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को जशपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्य समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण जशपुर के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
इस समीक्षा बैठक में रायमुनि भगत, गोमती साय, सालिक साय, अरविन्द भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, रोहित व्यास, डॉ. लाल उमेद सिंह, अभिषेक कुमार, शशि कुमार, प्रदीप कुमार साहू सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने बताया कि पिछले दस वर्षों की तुलना में जशपुर जिले में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हो चुका है, उनके शिलापट्ट संबंधित गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग के शिलापट्ट इधर-उधर पड़े मिले या नहीं लगाए जाने की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि विकास कार्य केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने चाहिए। बैठक में महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है, जिसका उपयोग वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए समृद्धि सुकन्या योजना जैसी बचत योजनाओं में कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना के माध्यम से कम ब्याज दर पर 25 हजार रुपए तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीएम की घोषणाओं पर तेजी से हो रहा काम- कलेक्टर

बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और सीएसआर फंड से अखिल भारतीय कल्याण आश्रम द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सन्ना विकासखंड के ग्राम पंडरापाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए तीरंदाजी केंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं कुनकुरी सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स मयाली परियोजना, अधोसंरचना विकास कार्य और जशपुर और कुनकुरी में नालंदा परिसर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी जरूरी-एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बैठक में कहा कि शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। इससे पुलिस को अपराध रोकने और निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो हजार से ज्यादा लोगों के जागरूकता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, वन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, खेल और युवा कल्याण समेत कई विभागों के कामों और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

You Might Also Like

19 नग मवेशियों को जशपुर पुलिस ने तस्करी होने से बचाया

सर्वसम्मति से चुने गए अनिल जायसवाल उपसरपंच संघ के अध्यक्ष, फूलमाला पहनाकर किए स्वागत

तारीख पर तारीख का जमाना हुआ, बीते दिनों की बात

छत्तीसगढ़ विभागीय भर्ती और नवीन प्रस्ताव हेतु गठित समिति के सदस्य राजेश चटर्जी नियुक्त

ब्लड बैंक में लापरवाही पर एमएलटी निलंबित, सीनियर अधिकारी के हस्ताक्षर का मिसयूज, कलेक्टर की कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू
Next Article धान खरीदी में 99 लाख का गबन

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?