जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां छ्वश्वश्व और हृश्वश्वञ्ज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर व्यास ने छात्रों से कहा कि वे ऐसी तैयारी करें जिससे उन्हें देश के प्रसिद्ध शासकीय इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल सके। उन्होंने जोर दिया कि अच्छे कॉलेजों में प्रवेश मिलने से भविष्य में बेहतर नौकरी के अवसर प्राप्त होते हैं। कलेक्टर ने संस्थान के शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को घर न भेजें, बल्कि उनकी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करवाएं। उन्होंने पालकों से भी अपील करने को कहा कि वे तीज-त्योहारों पर बच्चों को घर बुलाकर उनकी पढ़ाई का समय खराब न करें।
उन्होंने शिक्षकों को हर सप्ताह बच्चों का टेस्ट लेने और पढ़ाई में आ रही समस्याओं पर उनके संदेह दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनसीईआरटी की पुस्तकों और प्रैक्टिस पेपर हल करवाने पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने 9वीं और 10वीं कक्षा के गणित और विज्ञान विषयों का भी रिवीजन करवाने को कहा ताकि कोई भी विषय छूटने न पाए। कलेक्टर ने बच्चों को ग्रुप स्टडी, लाइब्रेरी यूज़ करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और बच्चों के लिए पर्याप्त पुस्तक रखने के निर्देश दिए ?। उन्होंने खराब कम्प्यूटर और पंखा लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता, आरईएस के एसडीओ अमित देव सिंह और कार्यपालन अभियंता राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण
जशपुर में जेईई-नीट छात्रों से की चर्चा, तैयारी पर दिए निर्देश



