NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव की धूम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव की धूम
छत्तीसगढ़जशपुरनगर

राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव की धूम

नारायणपुर केन्द्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 3, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta February 3, 2026
Share
3 Min Read

नारायणपुर/जशपुर)। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे रजत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा नारायणपुर केन्द्र में एक विशेष जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विद्युत सेवाओं से जुड़ी नवीन जानकारियाँ प्रदान करना, ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट मीटर प्रणाली, सौर ऊर्जा के उपयोग, विद्युत सुरक्षा उपाय, तथा उपभोक्ता सेवा सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव, घरेलू एवं कृषि उपयोग में ऊर्जा की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। नारायणपुर वितरण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल ग्रामीण कुनकुरी के उमेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रजत महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, विकास यात्रा और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राज्य के अंतिम छोर तक सस्ती, सुरक्षित और सतत विद्युत सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जो प्रदेश के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए आम नागरिकों से बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील भी की। इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती ए तिग्गा, मो इकबाल खान,श्रीमती अनिता सिंह, उमेश यादव, शंकर यादव, श्रीमती संतोषी बन्दे सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सरपंच छक्कन राम भगत, विकास नाग, सरपंच श्रीमती मेरी गुलाब, अर्जुन लकड़ा एवं अन्य सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि रजत महोत्सव के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि आम जनता को बेहतर विद्युत सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें और ऊर्जा संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक बनाया जा सके।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बरडाड के जामटोली में बदला गया ट्रांसफार्मर

36 वाँ राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत के बाद हंगामा

सीएम साय के पहल पर 578 खराब ट्रांसफार्मर बदले

गौहत्या के विरोध में सडक़ पर उतरे सैकड़ो हिन्दू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथी-मानव द्वंद रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next Article अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?