NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल, खरसिया क्षेत्र में रातभर होती है रेत और गिट्टी की तस्करी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल, खरसिया क्षेत्र में रातभर होती है रेत और गिट्टी की तस्करी
रायगढ़

घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल, खरसिया क्षेत्र में रातभर होती है रेत और गिट्टी की तस्करी

खनिज अमले ने अवैध रेत और गिट्टी से भरे 5 भारी वाहन किया जब्त

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में शनिवार रात से रविवार सुबह तक खनिज उडऩदस्ता दल ने घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत खदानों और खनिज परिवहन कर रहे भारी वाहनों की सघन जांच की गई।
जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 5 भारी वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अभियान के दौरान रेत खदानों, खनिज परिवहन मार्गों तथा संदेहास्पद भारी वाहनों की लगातार जांच की गई। जांच के दौरान घरघोड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया।
फिलहाल, विभागीय कार्रवाई के बाद उक्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से घरघोड़ा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार पूंजीपथरा क्षेत्र में निम्न श्रेणी चूना पत्थर एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा और दो ट्रेलर सहित कुल 4 वाहनों को पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों ने वाहनों की जांच के बाद उन्हें जब्त कर पूंजीपथरा थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा है। पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि गिट्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा एवं गुढ़ेली क्षेत्र की खदानों से लोड कर लाई गई थी।
जिला खनिज विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग के अनुसार प्रकरणों में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। रात्रिकालीन कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आशीष गढ़पाले, खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज उडऩदस्ता दल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। पूरी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए खनिज परिवहन मार्गों पर जांच अभियान संचालित किया गया।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार सघन कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

You Might Also Like

बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

पांचवें दिन जगह-जगह निकलीं गणेश विसर्जन यात्राएं

मीडिया को नवीन कानूनों की जानकारी देने पुलिस ने लगाई कार्यशाला

नव पदस्थ निगम कमिश्नर के तेवर से मचा हडक़ंप

चिटफंड कंपनियों से रिकवरी बनी पुलिस के लिए चुनौती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा, हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप
Next Article संगठन के ‘साये’ में रायगढ़ भाजपा, पवन साय के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?