NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रीमेच्योर शिशु का सफल उपचार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रीमेच्योर शिशु का सफल उपचार
रायगढ़

100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रीमेच्योर शिशु का सफल उपचार

850 ग्राम वजन के नवजात को मिला नया जीवन, 65 दिनों की सतत चिकित्सा से बढ़ा वजन

lochan Gupta
Last updated: January 7, 2026 3:50 am
By lochan Gupta January 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के कुशल मार्गदर्शन में जिले में सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में एक अत्यंत कम वजन वाले प्रीमेच्योर शिशु का सफल उपचार कर चिकित्सा सेवा की एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम सामारूमा निवासी श्री प्रमोद सिदार ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया था। 30 अक्टूबर 2025 को उनकी पत्नी श्रीमती निरमा बाई ने एक प्रीमेच्योर शिशु को जन्म दिया, जिसका वजन मात्र 850 ग्राम था। जन्म के समय शिशु की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और तत्काल विशेष चिकित्सा देखरेख की आवश्यकता थी।
नवजात को तत्काल 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया, जहाँ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम द्वारा निरंतर निगरानी में उपचार किया गया। शिशु को 65 दिनों तक गहन चिकित्सा कक्ष में रखकर विशेष देखभाल प्रदान की गई। निरंतर उपचार, आधुनिक चिकित्सकीय संसाधनों और विशेषज्ञों की सतत निगरानी के परिणाम स्वरूप शिशु के वजन में क्रमश: वृद्धि हुई और वह पूर्णत: स्वस्थ हो गया। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षणों के बाद शिशु को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। इस सफल उपचार में सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. मिंज, डॉ. दास, डॉ. नवीन सहित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। चिकित्सकीय टीम की संवेदनशीलता, धैर्य और समर्पण से यह सफलता संभव हो सकी।

You Might Also Like

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का अपर कलेक्टर पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सैनिक को मिली जमीन का अवैध रूप से पंजीयन कर हो रही बिक्री

मंगनी से लेकर विदाई तक की झलकियां दिखी आरती सिंह के लोकचंदा गीत में

दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य

पेड़ कटाई और मरीन ड्राइव का मामला विधान सभा में गूंजेगा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article थवाईत महिला समिति ने पिकनिक व वन भोज का किया यादगार आयोजन
Next Article प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय कोचिंग शिविर का शुभारंभ

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?