रायगढ़। आज नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा श्री श्याम सरकार चौपाटी से पूरे शहर में 10,000 डस्टबिन (सूखा एवं गीला कचरा) वितरण महा अभियान का शुभारंभ किया गया।
घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा “क्लीन खरसिया, ग्रीन खरसिया” के संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह अभियान के तहत खरसिया नगर के 4000 आवासीय व 1000 व्यावसायिक परिसरों में डस्टबिन वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
सभी नगरवासियों से अपील गई है कि प्रतिदिन अपने घरों का सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखें एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन में अलग-अलग ही दें, ताकि हमारा खरसिया स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बन सके।
श्याम शहर चौपाटी से 10 हजार डस्टबीन वितरण अभियान का शुभारंभ
नगर पालिका परिषद खरसिया की पहल से नगरवासी होंगे लाभान्वित



