NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर के अध्यक्षता में हुई रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक, स्टेडियम समिति में मर्ज होगा मिनी स्टेडियम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलेक्टर के अध्यक्षता में हुई रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक, स्टेडियम समिति में मर्ज होगा मिनी स्टेडियम
रायगढ़

कलेक्टर के अध्यक्षता में हुई रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक, स्टेडियम समिति में मर्ज होगा मिनी स्टेडियम

स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर गेम्स अब सातों दिन रहेंगे खुले, खेल सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना उन्नयन पर हुआ मंथन

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:13 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ स्टेडियम समिति की आम सभा की बैठक आज कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं रायगढ़ स्टेडियम समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने की। बैठक में स्टेडियम के संचालन, खेल सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा खेल अधोसंरचना को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा जीर्णोद्धार किए जा रहे मिनी स्टेडियम को रायगढ़ स्टेडियम समिति के अंतर्गत शामिल करने पर सहमति बनी। कलेक्टर ने कहा कि इससे मिनी स्टेडियम का संचालन एवं रखरखाव अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा तथा खिलाडिय़ों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध होगा। बैठक में खेल प्रेमियों एवं खिलाडिय़ों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ स्टेडियम एवं रायगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर गेम्स को भी सप्ताह के सातों दिन संचालित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं, इसलिए सातों दिन सुविधाएं उपलब्ध रहने से खिलाडिय़ों को अधिक लाभ मिलेगा। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए रायगढ़ स्टेडियम समिति के आय-व्यय का अवलोकन किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। खेल गतिविधियों को नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने, खिलाडिय़ों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेडियम परिसर के रखरखाव को बेहतर बनाने पर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में रायगढ़ स्टेडियम में प्रस्तावित स्वीमिंग पुल एवं सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं के विकसित होने से जिले के खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। साथ ही रायगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण कार्य को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। स्टेडियम परिसर की आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई। इसमें क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल निर्माण, तायक्वांडो हॉल की टाइल्स मरम्मत, बैडमिंटन हॉल की छत एवं शेड की मरम्मत, पुरुष शौचालय व्यवस्था तथा वॉलीबॉल कोर्ट हेतु फेसिंग निर्माण जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

विष्णु देव साय के एक वर्षीय कार्यकाल की सफलता पर जल भून रही है विपक्ष : सुमीत शर्मा

महतारी एक्सप्रेस घर में घुसी, दीवार ढही

लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव

एडवोकेट रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज

प्रदेश में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने दिया जोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिना लाइसेंस के ट्रेलर चलाना पड़ा महंगा
Next Article बूथ से भारत तक : भाजपा प्रशिक्षण का दूसरा दिन राष्ट्र-यज्ञ में आहुति का संकल्प

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?