रायगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में एवं इंजी, एस,डी यादव की अध्यक्षता में केलो बिहार रायगढ़ स्थित जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव के निवास स्थान में यादव समाज की एक आवश्यक गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें दैनिक जीवन में योग का महत्व एवं आवश्यकता इस विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई सर्वप्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में इंजी, एस डी यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व से प्राप्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों ऑनलाइन मीटिंग में भारत के 20 राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारी गण जुड़े हुए थे और इस संदर्भ में राष्ट्रीय जनगणना के प्रति हमारा दायित्व एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर बेहद विस्तार से चर्चा की गई इसके अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की उपस्थिति में आगामी दिनों प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के विषय में चर्चा की की गई इसमें नए पदाधिकारी को जोडक़र छत्तीसगढ़ की इकाई को और मजबूत किया जा सके इस पर चर्चा हुई इसी कड़ी में श्रीमती आशा एस डी यादव का जन्म दिवस समाज प्रमुखों के मध्य मनाया गया बैठक को प्रदेश सचिव गणेश यादव जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव कान्हुराम यादव महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पंकजलता यादव ने संबोधित किया और सभी ने समाज को कैसे मजबूत बनाया जा सके इस संदर्भ में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये, बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव गणेश यादव, जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव युवा अध्यक्ष पप्पू यादव, गोरखनाथ यादव, किशोरी लाल यादव, संजय राय, हरिकेश यादव सहित रेखा यादव, फूलमती यादव, आशा यादव, उमा शशी यादव की सगर्वित उपस्थिति रही सभी ने सफल गोष्ठी के आयोजन के लिए एस डी यादव को धन्यवाद दिया एवं सतत रूप से इस प्रकार से कार्य करते रहने हेतु आग्रह किया अल्पाहार के पश्चात गोष्ठी का समापन हुआ। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव गणेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।



