NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्व सरपंच के घर पहुंची आबकारी टीम, भारी मात्रा में शराब जब्त, ताबड़तोड़ छापा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूर्व सरपंच के घर पहुंची आबकारी टीम, भारी मात्रा में शराब जब्त, ताबड़तोड़ छापा
रायगढ़

पूर्व सरपंच के घर पहुंची आबकारी टीम, भारी मात्रा में शराब जब्त, ताबड़तोड़ छापा

अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त, लेबड़ा व रानीगुड़ा में हुई कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:15 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहारधार में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आबकारी विभाग की टीम ने अचानक गांव में दबिश देकर अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार किया। सुबह की खामोशी को चीरती विभागीय गाडिय़ों की आवाज और चारों ओर से की गई घेराबंदी ने पूरे गांव में हडक़ंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग को लंबे समय से इलाके में अवैध शराब बिक्री और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा। जहां तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी, व्हिस्की और देशी शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी की पहचान नुक सिंह भगत पिता ननकीराम भगत, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से 10 पेटी किंगफिशर बीयर ,1 पेटी व्हिस्की शराब,1 पेटी देशी दारू जब्त की है। वहीं ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि पकड़ा गया आरोपी गांव के पूर्व सरपंच दुखसिंग भगत का भाई बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार जड़ें जमा चुका था, जिस पर अब जाकर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया है। वहीं छापेमारी के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आबकारी टीम की अचानक कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत व्याप्त है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
फिलहाल आबकारी विभाग आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच में जुटा हुआ है। गांव में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने यह साफ संकेत दे दिया है कि अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

You Might Also Like

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमो आज रद्द

बनोरा के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 85 मरीज लाभांवित

जल संरक्षण से आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल

एसईसीएल के सीजेएम के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने खोला मोर्चा

21 दिनों में 93 गुम इंसान तलाशे गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी
Next Article शादी पार्टी में घर घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?