NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्त मंत्री चौधरी ने किया साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वित्त मंत्री चौधरी ने किया साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण
रायगढ़

वित्त मंत्री चौधरी ने किया साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

एक करोड़ रूपये से ज्यादा के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, नाला, सडक़, पानी निकासी एवं बाल उद्यान विकास कार्यों की मिली सौगात

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:08 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी ने 19 मई 2026 को रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वार्ड क्रमांक 28 स्थित नापतोल ऑफिस के पास साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया, वहीं वार्ड क्रमांक 21 स्थित जूदेव बाल उद्यान के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण उपकार निधि एवं अन्य मदों से लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से पानी निकासी, नाला, सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र में बरसात के दिनों में जल भराव की भारी और विकट समस्या के समाधान के लिए स्टेडियम क्षेत्र से बेलादुला भोला नगर तक 37 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण, विभिन्न स्थानों पर सडक़ एवं नाली निर्माण तथा भोलेनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु विशेष अनुदान स्वीकृत की गई है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास करना शासन की प्राथमिकता है। सामाजिक भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रायगढ़ प्रदेश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल होगा। इस दौरान उन्होंने समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते हुए बच्चों को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
साहू समाज के प्रतिनिधि निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि वित्त मंत्री श्री चौधरी सभी समाजों को साथ लेकर विकास कार्य कर रहे हैं तथा सामाजिक भवन निर्माण एवं जनहित के कार्यों से समाज को नई पहचान मिल रही है।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री श्री चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ में लगातार ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। जलभराव, सडक़ एवं आधारभूत सुविधाओं जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्षद अजय मिश्रा ने क्षेत्रवासियों की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। कार्यक्रम में निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लोगों ने सीखे जीवन में तनाव कम करने के सार्थक टिप्स

इतवारी-बाजार में अधिकारियों ने दुकानदारों से की चर्चा

बाजार में बिक रही एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री

कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए… से गूंज रहा अंचल

आरपीएफ पोस्ट में आयोजित हुआ मजिस्ट्रेट कोर्ट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अग्रोहा धाम बनेगी ‘राजनीति की पाठशाला’, संगठन की मजबूती का होगा शंखनाद-आज से दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण महाअभियान
Next Article कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर जताया विरोध

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?