NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अग्रोहा धाम बनेगी ‘राजनीति की पाठशाला’, संगठन की मजबूती का होगा शंखनाद-आज से दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण महाअभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अग्रोहा धाम बनेगी ‘राजनीति की पाठशाला’, संगठन की मजबूती का होगा शंखनाद-आज से दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण महाअभियान
रायगढ़

अग्रोहा धाम बनेगी ‘राजनीति की पाठशाला’, संगठन की मजबूती का होगा शंखनाद-आज से दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण महाअभियान

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:08 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान आज से अग्रोहा धाम में आयोजित होगा। इस वैचारिक महाकुंभ में प्रदेश के कद्दावर नेता और संगठन के शिल्पकार कार्यकर्ताओं को ‘सत्ता से पहले संगठन’ का मूलमंत्र सिखाएंगे। भाजपा संगठन के प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला में सियासी योद्धा गढ़े जाते हैं। भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग महज बैठकों का जमावड़ा नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की ऐसी भट्टी हैं। जहां कार्यकर्ता तप कर निकलते है।


कार्यकत्ताओं को प्रशिक्षित करने के कार्य चार स्तंभों पर टिका होता है जिसमें पहले स्तंभ के तहत वैचारिक निष्ठा अंत्योदय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की समझ को धार देना। वही दूजे स्तंभ संगठन तंत्र के तहत बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र से लेकर मंडल तक की संरचना और प्रबंधन का प्रैक्टिकल बताया जाता है वही तीसरे स्तंभ जन-संवाद कला के तहत डोर-टू-डोर संपर्क, प्रभावी भाषण, मीडिया हैंडलिंग और सोशल मीडिया की कार्यशैली की जानकारी मुहैया कराई जाती है । चौथे स्तम्भ सरकार-जनसेतु के तहत डबल इंजन सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और फीडबैक लाने का रोडमैप बताया जाता है। संक्षेप में, प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता को ‘बूथ का जनरल’ बनाता है जो विचारो के साथ साथ तकनीक से लैस होता है।

कौन-कौन देंगे दीक्षा?

जिला वर्ग संयोजक विकास केडिय़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, वर्गाधिकारी किशोर राय, वर्ग प्रमुख सतीश बेहरा, अखिलेश सोनी, अमित साहू, अंकित गुप्ता, नालिनीश ठोकने व जतिन साव की मौजूदगी में वर्ग का उद्घाटन होगा। 21 मई को क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, अशोक साहू, शिवरतन शर्मा, गिरधर गुप्ता, नंदन जैन, विजय अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सत्यानंद राठिया, अवदेश जैन, रामू रोहरा एवं अभिषेक शुक्ला विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

विषय और लक्ष्य

दोनों दिन संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की रणनीति, संवाद कौशल, चुनाव प्रबंधन और जनसेवा के मॉडल पर गहन सत्र चलेंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि 2026 के निकाय और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हर कार्यकर्ता वैचारिक रूप से स्पष्ट, तकनीकी रूप से दक्ष और मैदान में अजेय हो। भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा अग्रोहा धाम से निकला यह प्रशिक्षण महाअभियान रायगढ़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देगा।

You Might Also Like

कलश यात्रा के बाद जय मातादी के उदघोष के साथ हुई घट स्थापना

कांशीचुंवा एनएसएस शिविर में प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक हुआ विविध आयोजन

मेकाहारा में गेटपास के नाम पर सिक्यूरिटी गार्ड ले रहे रुपए

रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर लौटाई लोगों की मुस्कान

जातीय राजनीतिक विमर्श समाज के लिये घातक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आयुष्मान कार्ड से सभी पात्र हितग्राहियों को मिले बेहतर उपचार सुविधा-कलेक्टर
Next Article वित्त मंत्री चौधरी ने किया साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?