NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार 2026:दर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बना समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार 2026:दर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बना समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच
रायगढ़

सुशासन तिहार 2026:दर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बना समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:02 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

831 आवेदनों में से 131 का मौके पर हुआ निराकरण, 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
20 मई को तमनार के जरेकेला में आयोजित होगा अगला शिविर

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज विकासखंड खरसिया के ग्राम दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 831 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 131 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 20 मई को तमनार विकासखंड के जरेकेला में अगला शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी राठिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर लाभान्वित भी किया गया। शिविर में एग्रीस्टैक पंजीयन, ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राशन कार्ड एवं पेंशन योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। वहीं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र, सक्षम योजना के चेक एवं बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधों का वितरण तथा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

You Might Also Like

सांगीतराई में सजी थी जुआ की महफिल, पांच जुआरी से 65,700 नकद जप्त

मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों के सेहत पर असर

शहर सरकार चुनने 92 हजार 319 लोग आए आगे

कोल्ता समाज के प्रतिनिधियों ने की सीएम साय से मुलाकात

एनटीपीसी लारा में स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किराना दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, खरीदार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
Next Article देर रात खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?