रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोईंग मंडल के ग्राम बेहरापाली स्थित मंगल भवन में कोलाईबहाल शक्ति केंद्र तत्पश्चात महापल्ली शक्ति केंद्र की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न हुई। इन बैठक में मुख्य रूप से लोईंग मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक निर्णय लेते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को हर एक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी बूथों में विशेष प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि श्मन की बातश् कार्यक्रम में स्थानीय आम जनमानस और कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी हो एवं प्रत्येक माह होने वाले शक्तिकेन्द्र बैठक अलग अलग बूथ केन्द्रों में लेने करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हर बूथ होगा मजबूत: पावन अग्रवाल
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मंत्री व मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर ही इतनी मजबूत है। उन्होंने कहा निश्चित ही हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और निष्ठा से आगामी समय में हमारा हर एक बूथ सबसे मजबूत बनेगा।
कोलाईबहाल व महापल्ली शक्ति केंद्र की इन बैठकों में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। जिसमें मुख्य रूप से कोलाईबहाल शक्ति केंद्र प्रभारी सेतकुमार साहू , छबि पटेल, वेदराम चौधरी, इतवार सिदार, उग्रसेन विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत बेहरापाली सरपंच श्रीमती उर्मिला राठिया, श्रीमती सावित्री साहू , भुइंयापाली बूथ अध्यक्ष राजेश खम्हारी, बूथ सचिव त्रिलोचन मालाकर,ज्ञान सागर जैना, ललित बारिक,करुणा सागर बेहरा, उज्जवल साहू एवं महापल्ली शक्ति केंद्र के कामकाजी बैठक में महापल्ली शक्ति केंद्र प्रभारी टीकाराम प्रधान ,रायगढ़ जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान ,जनपद पंचायत सदस्य राजीव लोचन बेहरा,आशुतोष गुप्ता,रोशन मेहर, बृजेश गुप्ता,श्रवण गुप्ता, खुशीराम पटेल,डॉ. बसंत पटेल,विजय पटेल,निरंजन दीवान ,विकास निषाद ,तोशराम भोय सहित शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



