रायगढ़। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं समाज के समर्पित सेवक भरत मटियारा के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। भरत मटियारा ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और विशेषकर मछुआ समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अंतिम क्षण तक समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया। उनका असमय चले जाना भाजपा परिवार एवं छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए भी गहरे शोक का क्षण है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों एवं मछुआ समाज को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।



