NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम में हर काम के लिए रिश्वत की दर फिक्स, पार्षद नहीं ठेकेदार कहिए : रुसेन कुमार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निगम में हर काम के लिए रिश्वत की दर फिक्स, पार्षद नहीं ठेकेदार कहिए : रुसेन कुमार
रायगढ़

निगम में हर काम के लिए रिश्वत की दर फिक्स, पार्षद नहीं ठेकेदार कहिए : रुसेन कुमार

आम आदमी पार्टी (आप) ने रायगढ़ को पूर्ण पारदर्शी निगम बनाने का वादा किया

lochan Gupta
Last updated: February 3, 2025 11:56 pm
By lochan Gupta February 3, 2025
Share
6 Min Read

रायगढ़। नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के निर्भिक और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले महापौर प्रत्याशी रुसेन कुमार मिरी ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया है और हर कार्य में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहाँ आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जबकि अधिकारी और ठेकेदार मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। रायगढ़ निगम में हर काम के लिए कमीशन तय है, इससे जनता त्रस्त हो चुकी है। निगम की काली करतूतों को कोई भी सुनने वाला नहीं है। ये सब रायगढ़ की जनता को लूट रहे हैं। जनता को इस भ्रष्ट व्यवस्था में बदलाव चाहिए। जनता को सचेत रहना चाहिए कि भाजपा रायगढ़ पर कब्जा करके जनता और निगम को लूट लेना चाहती है।
नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी, जनता हो रही परेशान
रुसेन कुमार ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम में भ्रष्टाचार हर स्तर पर हावी है- प्रॉपर्टी टैक्स और यूजर चार्ज में अनियमितता, आम जनता से अवैध वसूली हो रही है। मकान निर्माण क्लीयरेंस में भारी भ्रष्टाचार, बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। अमृत मिशन पूरी तरह फेल, कालोनियों में पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं। सेप्टिक टैंक चार्ज आम आदमी के लिए रू. 2500, जबकि अधिकारियों का काम मुफ्त में।
पार्षद नहीं ठेकेदार कहिए
आप आदमी पार्टी जो कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास कर रही है उसके महापौर प्रत्याशी रुसेन कुमार ने कहा कि निगम पार्षद अब जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि पक्के ठेकेदार बन चुके हैं। सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचने से रोक रहे हैं, ताकि भ्रष्टाचार से मोटी कमाई कर रहे हैं। नए लोग निगम व्यवस्था में न आ पाएँ इसलिए पार्षद प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है। वर्तमान निगम व्यवस्था में केवल और केवल भ्रष्टाचार है और जनता के पैसे से सब मौज कर रहे हैं। रुसेन कुमार ने कहा कि जब आप आदमी पार्टी को जनता जिता कर महापौर बनाएगी तो वे पिछले दस वर्षों में हुई सभी खरीदी पर उच्चस्तरीय जाँच कराई जाएगी।
शहर को बुनियादी सुविधाओं की जरूरत, लेकिन निगम प्रशासन विफल
रुसेन कुमार ने कहा कि रायगढ़ को सबसे अधिक जरूरत इन बिंदुओं पर काम करने की है- प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ हवा की गारंटी। रोजगार के अवसर बढ़ाने और आउटसोर्सिंग बंद करने की पहल। साफ पानी की व्यवस्था और घर-घर जल आपूर्ति सुनिश्चित करना। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारना, ताकि गंदगी और बीमारियों से मुक्ति मिले। सभी चौराहों और गलियों में सीसीटीवी और लाइट की व्यवस्था, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो।
भ्रष्टाचार में कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार
रुसेन कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने निगम में भ्रष्टाचार की नींव रखी और अब भाजपा इसे जारी रखने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती, इसलिए अंगूठा छाप लोगों को रबर स्टैंप बना कर बिठाना चाहती है। रुसेन कुमार ने कहा, नगर निगम भीतर से पूरी तरह खोखला हो चुका है। चपरासी से लेकर अधिकारी तक गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जनता अब इसे सहन करने के लिए तैयार नहीं है।
जनता बदलाव चाहती है, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी रायगढ़ की जनता
महापौर प्रत्याशी ने कहा कि रायगढ़ की जनता को अब परिवर्तन का मन बना लेना चाहिए और यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर लाने का अवसर है। उन्होंने कहा, मैंने साहस दिखाया है, रायगढ़ की जनता भी अब भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
11 फरवरी को रायगढ़ की जनता करेगी भ्रष्टाचार का अंत
रायगढ़ नगर निगम चुनाव 11 फरवरी 2025 को होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी रुसेन कुमार ने जनता से अपील की कि वे ‘झाड़ू’ छाप पर बटन दबाकर रायगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में सहयोग करें। अब नहीं तो कभी नहीं! रायगढ़ की जनता इस बार बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है! अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रायगढ़ की जनता 11 फरवरी के दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान कर नगर निगम की तस्वीर बदलने के लिए उच्च शिक्षित साहसी निर्भय युवा रुसेन कुमार को चुनती है या केवल अनपढ़ लोगों के सहारे रायगढ़ के भविष्य को अंधकार में डूबोएगी है।
राशन दुकानों में कालाबाजारी, गरीबों का हक छीना जा रहा
महापौर प्रत्याशी ने रायगढ़ की राशन दुकानों में हो रही कालाबाजारी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि- गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन दुकानें भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई हैं, जहाँ जरूरतमंदों को उनका हक नहीं दिया जा रहा। प्रशासनिक मिलीभगत से भ्रष्टाचारियों की लूट जारी है।

You Might Also Like

शहर के बीच कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

अदाणी पॉवर रायगढ़ की आजीविका विकास कार्यक्रमों से आत्मनिर्भर बनता वि.खंड पुसौर

रिटायर्ड बीएसएफकर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

आवेदनों की पावती में दीमक लग गई साहब…. अब तो कुम्हार समाज के उत्थान में करे सहयोग

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अभिलाषा ने सासु मां का आशीर्वाद लेकर दाखिल किया नामांकन
Next Article छत्तीसगढ़ की बेटी ने जीता मिसेज पैशनेट का खिताब

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?